
फ्लाइट में बवाल! Air Hostess ने टॉयलेट जाने से रोका, गुस्से में यात्री ने सीट पर ही कर दिया पेशाब! मिली ये सजा
AajTak
रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट लैंड हो चुकी थी. लैंडिंग के बाद प्लेन में टॉयलेट का इस्तेमाल वर्जित है. लेकिन यात्री बाथरूम जाने की जिद पर अड़ा था. ऐसे में जब एयर होस्टेस ने रोका तो उसने गुस्से में सीट पर ही टॉयलेट कर दिया. बाद में फ्लाइट से उतरते ही पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया.
एक शख्स अपनी पत्नी के साथ हवाई जहाज से सफर कर रहा था. इस बीच उसने बेहिसाब शराब पी ली. फिर नशे में फ्लाइट की सीट पर ही टॉयलेट कर दिया. इतना ही नहीं रोकने पर एयर होस्टेस सहित दूसरे कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की. उसकी इस हरकत पर अब कोर्ट का फैसला आया है. कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए जुर्माना लगाया है. साथ ही आगे से ऐसा ना करने की सख्त हिदायत भी दी. मामला ब्रिटेन का है.
मैनचेस्टर यूनाइटेड की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में बदतमीजी करने वाले 39 साल के इस शख्स का नाम लॉयड जॉनसन है. वह हॉलिडे मनाने दुबई गया था. लेकिन लौटते समय फ्लाइट की सीट में टॉयलेट कर दिया. उसने बहुत अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी. जनवरी में हुए इस केस को लेकर बीते दिन कोर्ट का फैसला आया.
कोर्ट में बताया गया कि Chapel-en-le-Frith का रहने वाला जॉनसन फ्लाइट में बेहद नशे में हो गया था. घटना के वक्त वो अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. उसके मुंह से शराब की स्मेल आ रही थी. उसने दूसरे यात्रियों को काफी तंग किया और पूरी फ्लाइट में हंगामा किया. जब लैंडिंग के बाद टॉयलेट यूज करने की जिद्द करने लगा तो कर्मचारियों ने उसे रोक दिया. जिसके बाद जॉनसन ने सीटों के बीच बनी गैलरी में ही पेशाब कर दिया.
अब कोर्ट ने उसपर जुर्माना लगाया है. उसे 12 महीने की Community Sentence की सजा भी मिली है. हालांकि, वो जेल जाने से बच गया क्योंकि जॉनसन पर किसी को नुकसान पहुंचाने की बात साबित नहीं हो पाई. कोर्ट ने उसे हिदायत देने के साथ कड़ी फटकार भी लगाई. इसके अलावा 80 घंटे के अवैतनिक काम की सजा दी.
एयर होस्टेस ने टॉयलेट से किया मना तो भड़का यात्री!
रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट लैंड हो चुकी थी. लैंडिंग के बाद प्लेन में टॉयलेट का इस्तेमाल वर्जित है. लेकिन जॉनसन बाथरूम जाने की जिद पर अड़ा था. ऐसे में जब एयर होस्टेस ने रोका तो जॉनसन ने गुस्से में सीट के पास ही टॉयलेट कर दिया. उसकी इस हरकत की शिकायत की गई. जिसके बाद फ्लाइट से उतरते ही पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया. उस पर यात्रियों और कर्मचारियों संग बदतमीजी का भी आरोप था.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










