
फ्लाइट्स को फर्जी धमकी मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन, 6 FIR दर्ज
AajTak
पिछले तीन दिनों में एक दर्जन विमानों में बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. जांच में सभी धमकियां झूठी पाई गई हैं. लेकिन एक के बाद एक इस तरह की झूठी धमकी को लेकर अब गृह मंत्रालय सख्त एक्शन मोड में नजर आ रहा है. बुधवार को गृह मंत्रालय ने MoCA और BCAS के साथ फर्जी बम धमकियों पर चर्चा की.
दिल्ली पुलिस ने पिछले तीन दिनों में कई घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी के सिलसिले में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है. आईजीआई एयरपोर्ट के पुलिस स्टेशन में ये एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने धमकी से संबंधित 6 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं.
डीसीपी एयरपोर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने बम धमकियों से जुड़ी सात घटनाओं पर कार्रवाई की है. पूरी तरह से जांच और निरीक्षण के बाद सभी धमकियों के फर्जी होने की पुष्टि हुई. दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कदम उठाने और यात्रियों और एयरपोर्ट संचालन की सुरक्षा बनाए रखने के लिए इन झूठे अलार्मों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है.
बता दें कि पिछले तीन दिनों में एक दर्जन विमानों में बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. जांच में सभी धमकियां झूठी पाई गई हैं. लेकिन एक के बाद एक इस तरह की झूठी धमकी को लेकर अब गृह मंत्रालय सख्त एक्शन मोड में नजर आ रहा है. बुधवार को गृह मंत्रालय ने MoCA और BCAS के साथ फर्जी बम धमकियों पर चर्चा की.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक बम खतरा आकलन समिति द्वारा स्थिति पर मंथन किया जा रहा है और MoCA कानून प्रवर्तन के साथ मिलकर फर्जी कॉल करने वालों की पहचान कर उन्हें “नो-फ्लाई लिस्ट” में शामिल करने का फैसला किया है.
बुधवार को भी दो फ्लाइट्स (अकासा एयर और दूसरी इंडिगो) को बम की धमकी मिली, जो बाद में फर्जी निकली. पिछले तीन दिनों में यह 12वीं घटना है. इससे पहले, मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को सोशल मीडिया पर बम की फर्जी धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया था. करीब 200 यात्रियों और चालक दल को लेकर यह फ्लाइट मंगलवार रात मुंबई से रवाना हुई थी. बुधवार को इस धमकी की पुष्टि फर्जी निकली.
3 दिनों में 12 फ्लाइट्स को मिली बम की झूठी धमकी

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







