
'फ्लर्ट, डबल मीनिंग बातें...' एयरहोस्टेस ने बताया- जो सोच भी नहीं सकते वो हरकतें करते हैं यात्री
AajTak
जब एयर होस्टेस की नौकरी का नाम सुनते हैं तो मन में यही ख्याल आता है कि एक ऐसी जॉब जहां रोमांच है, घूमना-फिरना है, और लाखों का सैलरी पैकेज . लेकिन एयर होस्टेस का जॉब डिस्क्रिप्शन बस यहीं तक नहीं है. फ्लाइट के दौरान उन्हें क्या-क्या झेलना पड़ता है, ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा. ऐसी ही एक आपबीती शेयर की एक एयर होस्टेस ने, जो यात्रियों की अजीबो-गरीब डिमांड से तंग आ गई थी
जब एयर होस्टेस की नौकरी का नाम सुनते हैं तो मन में यही ख्याल आता है कि एक ऐसी जॉब जहां रोमांच है, घूमना-फिरना है, और लाखों का सैलरी पैकेज. लेकिन एयर होस्टेस का जॉब डिस्क्रिप्शन बस यहीं तक नहीं है. फ्लाइट के दौरान उन्हें क्या-क्या झेलना पड़ता है, ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा. ऐसी ही एक आपबीती शेयर की एक एयर होस्टेस ने, जो यात्रियों की अजीबो-गरीब डिमांड से तंग आ गई थी. कई बार ये डिमांड हदें पार भी कर जाती हैं.
30,000 फीट की ऊंचाई पर बेहुदा सवाल
कल्पना कीजिए एक ऐसा माहौल, जहां यात्री के तौर पर मर्दों की संख्या ज्यादा हो. फ्लाइट 30,000 फीट की ऊंचाई पर है, ऐसे में एक शख्स एयर होस्टेस से बेहुदगी से पूछता है- फ्लाइट से उतरने के बाद आज आपकी मंजिल कहां होगी.
रायनएयर फ्लाइट की एयर होस्टेस को ऐसे बेहुदा सवालों का सामना करना पड़ता है. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने इस अनुभव को शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि यात्रियों के कुछ कमेंट्स और सवाल उन्हें असहज कर देते हैं, भले ही कई बार वो जानबूझकर ऐसा न कर रहे हों. उसने बताया कि उड़ान के दौरान यात्री कई अजीब और हद पार कर देने वाली मांगें करते.
अजीबो-गरीब डिमांड और जिसको पूरा करने मुमकिन ही नहीं
एयर होस्टेस से यात्री ऐसी डिमांड करते हैं, जो उन्हें खुद भी पता होता है कि पूरी नहीं हो सकती. जैसे, कोई ठंडी कोल्डड्रिंक की मांग करता है, जैसे वो किसी रेस्तरां में बैठा हो. अटेंडेंट को तब उन्हें याद दिलाना पड़ता है कि विमान में फ्रिज नहीं होता. वहीं, जब वह यात्रियों से बैग सही ढंग से रखने के लिए कहती है, तो कई यात्री बहस करने लगते हैं- मुझे पिछली उड़ान में ऐसे ही करने दिया गया था.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










