
फ्रेंड रिक्वेस्ट रिजेक्ट किया तो लड़की का चढ़ गया पारा... दोस्तों संग बीटेक स्टूडेंट को अगवा कर जमकर पीटा
AajTak
फरीदाबाद में इंस्टाग्राम पर लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने पर बी.टेक छात्र के अपहरण और पिटाई का मामला सामने आया है. छात्र के पिता के अनुसार, तीन आरोपियों ने बेटे को कॉलेज से लौटते समय अगवा कर पीटा और धमकी दी. पहले पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की, लेकिन डीसीपी से शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है.
दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम पर लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने पर पहले एक इंजीनियरिंग के छात्र को अगवा कर लिया गया और फिर कुछ लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मामला डबुआ कॉलोनी का है जहां मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनका बेटा ध्रुव कुमार (बी.टेक प्रथम वर्ष का छात्र) जुलाई में इंस्टाग्राम पर एक लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. ध्रुव ने वह रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की, जिसके बाद लड़की ने उसे गालियां दीं.
पहले अगवा कराया, फिर पिटाई
मनोज कुमार का आरोप है कि उस लड़की से जुड़े तीन लोगों हर्ष भड़ाना, लक्की और अन्य ने उनके बेटे को 12 सितंबर को कॉलेज से लौटते समय नीलम चौक के पास से अगवा कर लिया. शिकायत के अनुसार हर्ष और लक्की ध्रुव को बाइक पर बैठाकर ले गए जबकि लड़की दूसरी बाइक से पीछे-पीछे आई. तीनों ने ध्रुव को पीटा और प्याली चौक पर छोड़ते समय उसे धमकियां दीं.
मनोज कुमार ने कहा कि जब उन्होंने पुलिस से संपर्क किया तो शुरुआत में एफआईआर दर्ज नहीं की गई. कई दिनों तक परेशान रहने के बाद उन्होंने 12 सितंबर को डीसीपी एनआईटी से मुलाकात कर पूरी घटना बताई. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








