
फ्रेंच फ्राइज को लेकर हुआ झगड़ा, गोलियां चलाने लगी रेस्टोरेंट की महिला स्टाफ, VIDEO
AajTak
अमेरिका में एक फूड चेन आउटलेट में कस्टमर से बहस करते हुए एक महिला स्टाफ इतना भड़क गई कि वह बंदूक निकालकर उसपर फायर करने लगी. घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए.
सोशल मीडिया पर अक्सर हंसाने, रुलाने और कभी-कभी डरा देने वाले वीडियो वायरल होते हैं. बीते दिनों कई ऐसे वीडियो सामने आए जिसमें रेस्टोरेंट में खाने को लेकर विवाद पर कस्टमर और रेस्टोरेंट मालिक आपस में भिड़ गए. इसी तरह अमेरिका के होस्टन में फास्ट फूड चेन ‘Jack in the Box’ के आउटलेट का एक सीसीटीवी फुटेज इन दिनों चर्चा में है.
प्रेग्नेंट पत्नी के साथ आया कस्टमर
इसमें शुरू होते ही दिखता है कि कार में अपनी प्रेग्नेंट पत्नी और 6 साल की बेटी के साथ आया Anthony Ramos नाम का शख्स रेस्टोरेंट के काउंटर पर दो काम्बो मील ऑर्डर करता है. इसके बाद उसे दिखता है कि उसे दी गई मील में कर्ली फ्राइज तो हैं ही नहीं .
एक दूसरे पर फेंके कैचअप
बस इसी को लेकर आउटलेट की महिला स्टाफ Alonniea Ford और परिवार के बीच बहस हो जाती है. बहस बढ़ने पर दिखता है कि काउंटर के दोनों ओर से वे लोग एक दूसरे पर कैचअप के पैकेट फेंक रहे हैं.
रेस्टोरेंट स्टाफ चलाने लगी गोली

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












