
फ्री राइड का लालच, फेयर में डिस्काउंट और साजिश... अपनी सवारियों को ऐसे लूटता था ये टैक्सी ड्राइवर, आप भी रहें सावधान
AajTak
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गाजियाबाद के रहने वाले सागर कुमार के तौर पर हुई है. उसकी उम्र 35 साल है. वह काफी समय से टैक्सी चलाता है. वो यात्रियों को मुफ्त या रियायती टैक्सी सवारी की पेशकश करता था. फिर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लेता था.
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है, जो फ्री राइड या किराए में छूट का लालच देकर पहले यात्रियों को अपने झांसे में फंसा लेता था और फिर अपनी सवारियों को लूट लेता था. इस काम के लिए वो यात्रियों को पहले नशीला पदार्थ खिला देता था. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गाजियाबाद के रहने वाले सागर कुमार के तौर पर हुई है. उसकी उम्र 35 साल है. वह काफी समय से टैक्सी चलाता है. वो यात्रियों को मुफ्त या रियायती टैक्सी सवारी की पेशकश करता था. फिर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लेता था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी भोले-भाले लोगों को मुफ्त या रियायती टैक्सी यात्रा की पेशकश करके उन्हें निशाना बनाता था. पुलिस ने पीटीआई को बताया कि यात्रा के दौरान दौरान वह यात्रियों को पानी या कुछ खाने को देता था.
पुलिस उपायुक्त (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 20 फरवरी को एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को वह कानपुर के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन गया था. चूंकि उसे ट्रेन में टिकट नहीं मिल सका, इसलिए उसने नोएडा के सेक्टर 58 में मौजूद अपने घर जाने का फैसला किया.
डीसीपी मुताबिक, वह रेलवे स्टेशन से बाहर आया और टैक्सी की तलाश की. जब सागर ने उसे यह कहकर कम कीमत पर सवारी की पेशकश कर दी कि वह नोएडा जा रहा है, तो ये बात सुनकर शिकायतकर्ता उसके वाहन में बैठ गया.
पुलिस ने कहा कि रास्ते में शिकायतकर्ता ने ड्राइवर से वाहन रोकने के लिए कहा क्योंकि वह पानी की एक बोतल खरीदना चाहता था. लेकिन तभी टैक्सी ड्राइवर ने उसे अपनी बोतल से पानी देने की पेशकश की. मगर पानी पीने के बाद शिकायतकर्ता कार में ही बेहोश हो गया. कुछ घंटों बाद जब उसे होश आया तो उसने खुद को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित लेबर चौक पर पाया.
पीड़ित ने थोड़ा संभलने के बाद पाया कि उसके सोने के गहने, मोबाइल फोन, 15,000 रुपये की नकदी, दस्तावेज और क्रेडिट कार्ड गायब थे. शिकायतकर्ता नोएडा में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए दौड़ा, लेकिन नोएडा पुलिस ने उससे कहा कि वह मामले की शिकायत दिल्ली में करें, क्योंकि घटना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही हुई थी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










