
फ्रिज में शव के टुकड़े, कमरे में नई गर्लफ्रेंड... श्रद्धा के कातिल आफताब का कबूलनामा- Yes i killed her
AajTak
सिर्फ अंग्रेज़ी में बात कर रहा आफताब 'Yes i killed her' कहकर श्रद्धा के कत्ल का इकरार कर रहा है. आफताब के कबूलनामे के बाद पुलिस अब सबूतों की तलाश में जुट गई है. इस बीच खुलासा हुआ है कि जून और जुलाई के महीने में जब घर में श्रद्धा के शव के कुछ टुकड़े अभी पड़े ही थे, तब उसने अपनी नई गर्लफ्रेंड को अपने घर बुलाया.
श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब के कबूलनामे के बाद पुलिस अब सबूतों की तलाश में जुट गई है. शव के टुकड़ों को आफताब ने कहा-कहां ठिकाने लगाया था? ये जानने के लिए पुलिस उसे लेकर जंगलो में जा रही है. पुलिस के मुताबिक, आफताब ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है. हालांकि आफताब से मीडिया ने सवाल पूछे लेकिन वह चुप्पी साधे रहा.
इस बीच पुलिस ने आफताब और श्रद्धा दोनों के कॉमन दोस्त के साथ भी पूछताछ की है. पुलिस के मुताबिक, सिर्फ अंग्रेज़ी में बात कर रहा आफताब 'Yes i killed her' कहकर श्रद्धा के कत्ल का इकरार कर रहा है. मगर अब तक की पूछताछ और जांच में एक बेहद चौंकाने वाल खुलासा हुआ है.
18 मई को हत्या, तीन महीने से ठिकाने लगाता रहा शव
पुलिस के मुताबिक, 18 मई को ही आफताब ने गला दबाकर श्रद्धा की हत्या कर दी थी. अगले तीन महीने तक वो धीरे-धीरे शव के टुकड़े ठिकाने लगाता रहा. आरोप है कि श्रद्धा की हत्या के दो महीने बाद वो इतना बेफिक्र हो गया कि एक बार फिर से डेटिंग ऐप पर एक्टिव हो गया. यहां उसकी दोस्ती एक लड़की से हुई.
हत्या के बाद आफताब ने नई गर्लफ्रेंड बना ली
जून और जुलाई के महीने में जब घर में श्रद्धा के शव के कुछ टुकड़े अभी पड़े ही थे, तब उसने अपनी नई गर्लफ्रेंड को अपने घर बुलाया. घर में श्रद्धा की लाश के बचे हुए टुकड़े थे और कमरे में नई गर्लफ्रेंड. उसे न अपने जुर्म का पछतावा था और न कानून का डर.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










