
फ्रिज में महिला की लाश, शरीर के 30 टुकड़े...श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड
AajTak
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला का शव उसके घर में फ्रिज से बरामद किया गया है. पुलिस को शव 30 टुकड़ों में मिला है जो पूरी तरह से सड़ चुका है. पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या कर उसके शव को टुकड़ों में काटकर फ्रिज में भर दिया गया था. पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या 4-5 दिन पहले की गई है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला का घर में क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई. पुलिस ने शनिवार को बताया कि मल्लेश्वरम में एक घर से 29 साल की महिला की लाश काफी बुरी हालत में मिली है.
30 टुकड़ों में फ्रिज में मिला महिला का शव
पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की पहचान महालक्ष्मी के रूप में हुई है जिसके शव को 30 से अधिक टुकड़ों में काटकर रेफ्रिजरेटर में भर दिया गया था. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उस इमारत की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेड लगाकर उसे बंद कर दिया. महिला का शव बेडरूम से मिला है जहां वो अकेली रह रही थी.
4-5 दिन पहले की गई थी हत्या: पुलिस
पुलिस को आशंका है कि यह हत्या की वारदात है, जो करीब एक सप्ताह पहले हुई थी. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) एन सतीश कुमार ने कहा, 'व्यालिकावल थाना क्षेत्र के एक घर में महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ और फ्रिज में रखा हुआ पाया गया. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हत्या 4-5 दिन पहले की गई थी.'
उन्होंने कहा कि डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी है. अधिकारी ने कहा, 'शव की पहचान कर ली गई है और जांच जारी है.' रिपोर्ट के मुताबिक महिला मूल रूप से दूसरे राज्य की रहने वाली थी लेकिन वो कर्नाटक में ही बस गई थी. पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







