
फ्रिज में पैक रखी थी पिंकी की लाश... 5 महीने से उसी मकान के दूसरे कमरों में रह रहा था नया किराएदार, बिजली बंद होने पर उठा पर्दा
AajTak
Dewas Woman Murder Case:
मध्य प्रदेश के देवास में एक महिला की फ्रिज में लाश मिलने के मामले से हर कोई सन्न है. लिव-इन रिलेशनशिप पार्टनर ने अपनी गर्लफ्रेंड को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा और फिर उसकी लाश को फ्रिज में बंद करके चला गया. 10 महीने बाद बदबू आने पर इसका खुलासा हुआ. मगर हैरानी की बात यह है कि उसी मकान के दूसरे कमरों में एक किराएदार 5 महीनों से रह रहा था. उसे भनक तक नहीं लगी कि मकान में महिला की लाश छिपी है.
देवास शहर की वृंदावनधाम कॉलोनी का यह मामला है. भोपाल रोड पर बनी इस कॉलोनी में धर्मेंद्र श्रीवास्तव का 128 नंबर का एक मकान है और वह खुद इंदौर में रहते हैं.
जुलाई 2023 में धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने अपना मकान उज्जैन जिले के रहने वाले संजय पाटीदार को किराए पर दिया था. संजय अपनी गर्लफ्रेंड प्रतिभा उर्फ पिंकी प्रजापति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था. हालांकि, वह मकान मालिक और आसपास के लोगों के बीच प्रतिभा को अपनी पत्नी ही बताता था.
करीब पांच साल से लिव-इन रिलेशनिशप में रह रही प्रतिभा ने जब शादी का दबाव बनाया तो पार्टनर संजय ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया. साजिश के तहत संजय ने अपने दोस्त विनोद दवे के साथ मिलकर प्रतिभा का गला घोंटा और हत्या के बाद शव को हाथ-पैर बांधकर फ्रिज में पैक कर दिया.
इसके बाद जान-पहचान वालों और पड़ोसियों को धीरे-धीरे बोलना शुरू कर दिया कि मां को अटैक पड़ा तो प्रतिभा अब गांव चली गई है. कुछ दिन में हम यह मकान खाली कर देंगे.
यह भी पढ़ें: 'मां को अटैक पड़ा तो पिंकी गांव गई है...', फ्रिज में गर्लफ्रेंड की लाश छिपाकर पड़ोसियों से झूठ बोला, 10 माह बाद बदबू ने उगला सच

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










