
फ्रांस में 'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है? सड़कों पर एक लाख प्रदर्शनकारी, मुश्किल में मैक्रों
AajTak
फ्रांस में राष्ट्रपति मैक्रों ने बीत दिन ही सेबेस्टियन लेकोर्नू को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. नए पीएम का स्वागत प्रोटेस्ट के साथ किया जा रहा है और Block Everything प्रोटेस्ट के तहत हजारों लोग सड़कों पर उतरकर बजट में कटौती, वर्कप्लेस कल्चर और सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं.
नेपाल में सोमवार से शुरू हुआ Gen-Z प्रदर्शन अभी खत्म नहीं हुआ है. इस बीच यूरोपीय देश फ्रांस में एक और राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू हुआ है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की नीतियों के खिलाफ फ्रांस के लोग सड़कों पर उतर आए हैं और इस प्रोटेस्ट को 'Block Everything' नाम दिया गया है. एक तरफ मैक्रों ने बीते दिन सेबेस्टियन लेकोर्नू को फ्रांस का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया, दूसरी तरफ उनके पदभार संभालते ही लोगों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू कर दिए.
फ्रांस की सड़कों पर चक्काजाम
फ्रांस में राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक जाम के हालात बन गए हैं और कुछ ही घंटे में पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. स्कूलों और दफ्तरों में हड़ताल जैसे हालात बन गए. प्रदर्शन के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट, शिक्षण संस्थानों से लेकर अस्पतालों में काम बाधित हुआ है.
ये भी पढ़ें: नेपाल के बाद अब फ्रांस में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रोटेस्ट, सड़कों पर आगजनी और तोड़फोड़
'ब्लॉक एवरीथिंग' प्रोटेस्ट की अगुवाई एक विपक्षी लेफ्ट ग्रुप की तरफ से की जा रही है, जो मैक्रों की नीतियों का आलोचक रहा है. यह प्रोटेस्ट 39 साल के नवनिर्वाचित पीएम लेकोर्नु के लिए अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है, जो मैक्रों के करीबी हैं और पिछले तीन साल से फ्रांस के रक्षा मंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं.
मैक्रों के लिए मुश्किल दौर

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












