
फोन पकड़े रहे ट्रंप, माफी मांगते रहे नेतन्याहू... व्हाइट हाउस से जारी हुई ये तस्वीर ऐतिहासिक है!
AajTak
व्हाइट हाउस ने इस तस्वीर को जारी कर ये जताने की कोशिश की है कि ट्रंप गाजा पीस प्लान को लेकर गंभीर है और उन्हें अरब देशों के संप्रभुता की वाजिब चिंता है. नेतन्याहू की माफी ने कतर को शआंति वार्ता में वापस ला दिया. इसने क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा दिया और हमास पर दबाव बनाया.
व्हाइट हाउस का एक बड़ा सा हॉल. राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अगल-बगल बैठे हैं. ट्रंप प्रशासन के अहम चेहरे भी वहीं मौजूद हैं. ट्रंप के गोद में एक लैंडलाइन फोन है, इस फोन का रिसीवर नेतन्याहू के हाथ में है और वे कतर के प्रधानमंत्री से बात कर रहे हैं. व्हाइट हाउस ने इस ऐतिहासिक तस्वीर को जारी किया है. दरअसल इस तस्वीर में नेतन्याहू किसी से बात नहीं कर रहे हैं बल्कि वे कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से माफी रहे थे.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कतर के पीएम से राजधानी दोहा में हुए इजरायली के लिए माफी मांगी थी. इजरायल ने 9 सितंबर को दोहा में हमास के दफ्तर पर हमला किया था. इसमें हमास के कुछ सदस्य और कतर के अधिकारी मारे गए थे. इस इजरायली हमले के बाद कतर और इजरायल संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे. इसके साथ ही गाजा की शांति वार्ता भी खटाई में पड़ गई थी.
लेकिन 29 सितंबर 2025 को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से माफी मांगी. यह माफी व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित त्रिपक्षीय कॉल के दौरान दी गई.
इस कॉल के दौरान कतर की संप्रभुता का उल्लंघन करने के लिए नेतन्याहू ने कतर से माफी मांगी और वादा किया कि भविष्य में ऐसी कोई कार्रवाई नहीं होगी.
गाजा पीस प्लान में अहम साबित हुई नेतन्याहू की माफी
नेतन्याहू द्वारा 29 सितंबर 2025 को कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से माफी मांगना गाजा शांति समझौते के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ. कतर गाजा में हमास और इजरायल के बीच प्रमुख मध्यस्थ रहा है. हमले के बाद कतर ने मध्यस्थता रोक दी थी, जिससे ट्रंप का गाजा पीस प्लान अटक गया था. माफी ने कतर को फिर से वार्ता में शामिल होने के लिए प्रेरित किया.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







