
फोन देखते हुए अचानक मेट्रो ट्रैक पर गिरा शख्स, CISF के जवान ने दौड़कर बचाई जान, VIDEO
AajTak
दिल्ली के शहादरा मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स अपने मोबाइल को देखने में इतना खोया हुआ था कि उसे पता ही नहीं लगा और वह मेट्रो ट्रैक पर जा गिरा. ये देखते ही सामने वाले प्लेटफॉर्म पर मौजूद सीआईएसएफ के जवान मदद को दौड़े. CISF के कॉन्स्टबेल रोहतास ने कूदकर गिरे हुए यात्री शैलेंद्र महेता को ट्रैक से उठाकर प्लेटफॉर्म पर किया.
अकसर लोग मोबाइल फोन देखते हुए इस कदर मग्न हो जाते हैं कि भूल जाते हैं कि वे अपने घर में नहीं बल्कि सड़क या रेलवे स्टेशन पर चल रहे हैं. इसका नतीजा कई बार काफी बुरा होता है. ऐसी ही एक घटना दिल्ली मेट्रो पर हुई जहां मोबाइल के चलते एक शख्स की जान जाते- जाते बची.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










