
फैशन मॉडल की मां ने फेसबुक लाइव कर किया था सुसाइड, अब नए दावे के साथ सामने आई पुलिस
AajTak
यूपी के बांदा में मिस इंडिया ताज (क्राउन प्रिंसेस) और फैशन मॉडल रिया की मां के सुसाइड मामले में मौत के 17 दिन बाद पुलिस नए दावे के साथ सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं.
यूपी के बांदा में मिस इंडिया ताज (क्राउन प्रिंसेस) और फैशन मॉडल रिया की मां के सुसाइड मामले में मौत के 17 दिन बाद पुलिस नए दावे के साथ सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं. (बांदा से सिद्धार्थ गुप्ता की रिपोर्ट) बीती 11 जुलाई की शाम को फेसबुक लाइव के दौरान सुधा रैकवार (48) ने पुलिस पर बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज न करने और थाने में हुई बेइज्जती का आरोप लगाते हुए अपने घर में सुसाइड कर लिया था. अब उसी किडनैप बेटे दीपक रैकवार को पुलिस ने जौनपुर से बरामद दिखाकर अपहरण की पूरी कहानी को झूठा करार दिया है. साथ ही दावा किया है कि दीपक पर कई लोगों का पैसा बकाया था इसीलिए वह सबसे छिपा घूम रहा था.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










