
फैक्ट चेक: स्वेज नहर से निकलते वक्त एवर गिवेन जहाज ने नहीं बजाया ‘धूम मचा ले’ वाला हॉर्न
AajTak
सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि हाल ही में मिस्र की स्वेज नहर में फंसे एवर गिवेन जहाज को काफी कशक्कत के बाद जब निकाला गया तो वहां से निकलते वक्त जहाज के हॉर्न के जरिये बॉलीवुड गीत ‘धूम मचा ले’ की धुन बजाई गई.
हिंदुस्तान की सड़कों पर फिल्मी गानों की धुन में हॉर्न बजाते ट्रक-बसों को आपने बहुत बार देखा होगा. अब जरा कल्पना कीजिए कि अगर कोई अंतरराष्ट्रीय पानी का जहाज भी इसी तरह बॉलीवुड की किसी अतरंगी धुन में हॉर्न बजाने लगे तो क्या नजारा होगा? दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि हाल ही में मिस्र की स्वेज नहर में फंसे एवर गिवेन जहाज को काफी मशक्कत के बाद जब निकाला गया तो वहां से निकलते वक्त जहाज के हॉर्न के जरिये बॉलीवुड गीत ‘धूम मचा ले’ की धुन बजाई गई. ऐसा कहने वाले लोग पानी के जहाजों का एक वीडियो भी शेयर कर रहे हैं जिसमें ‘धूम मचा ले’ गीत की धुन वाला हॉर्न सुनाई दे रहा है.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










