
फैक्ट चेक: रीट परीक्षा के चलते गहलोत सरकार ने नहीं की राज्य में लॉकडाउन और इंटरनेट बंद करने की घोषणा
AajTak
सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि 24 सितंबर से 26 सितंबर तक राजस्थान में रीट परीक्षा के चलते सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा और इंटरनेट भी बंद रहेगा. साथ ही नकल रोकने के लिए एक जिले से दूसरे जिले में प्रवेश पर भी रोक रहेगी.
26 सितंबर को 31000 शिक्षकों की भर्ती के लिए राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा होने वाली है. इसके लिए साढ़े 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है. प्रदेश में रीट को देखते हुए 4000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि 24 सितंबर से 26 सितंबर तक राजस्थान में रीट परीक्षा के चलते सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा और इंटरनेट भी बंद रहेगा. साथ ही नकल रोकने के लिए एक जिले से दूसरे जिले में प्रवेश पर भी रोक रहेगी. #FakeNews Alert ⚠️ - कृपया ध्यान दें! #REET2021 परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित प्रदेश में लॉकडाउन एवं इंटरनेट बंद की ख़बरें आधारहीन एवं भ्रामक हैं। 🚨 - फेक न्यूज प्रसारित करना कानूनन दंडनीय है।#reetadmitcard2021 #rajasthanpolice @Diprfactcheck @Cyberdost pic.twitter.com/IgW2JMEeHM 24 सितंबर से 26 सितंबर तक सम्पूर्ण राजस्थान में लॉक डाउन और इंटरनेट बंद की अफवाह के संबंध में कोई भी दिशा निर्देश जारी नहीं हुए है | कृपया ऐसी अफवाहें न फैलाये और न ही ऐसी अफवाहों पर ध्यान देवे अन्यथा अफ़वाह फैलाने वालो के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही होगी |

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










