
फैक्ट चेक: कश्मीर से जोड़कर शेयर हो रही दिल्ली दंगों की ये चर्चित तस्वीर
AajTak
इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज़ वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि यह पोस्ट पूरी तरह से सच नहीं है. फोटो फरवरी 2020 यानी पिछले साल दिल्ली में हुए दंगों के दौरान ली गई थी और इसका कश्मीर से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, यह बात सही है कि तस्वीर में जिस व्यक्ति को लोग पीट रहे हैं वह एक मुस्लिम ही है.
कश्मीर घाटी में हफ्ते भर में हुई सात हत्याओं के बाद से एक बार फिर वहां दहशत का माहौल हो गया है. आतंकियों द्वारा की गई इन हत्याओं में चार लोग अल्पसंख्यक (गैर-मुस्लिम) समुदाय से थे. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसके साथ दावा किया गया है कि कश्मीर में मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा है. तस्वीर में एक आदमी घुटनों के बल, जमीन पर सिर टिकाए पड़ा हुआ है. वह दोनों हाथों से अपना सिर पकड़े हुए है और कुछ लोग उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट रहे हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










