
फेसबुक पर दोस्ती, नौकरी का लालच देकर बुलाया दिल्ली, युवती से 6 महीने तक किया रेप
AajTak
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर की युवती की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई. युवक ने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली बुलाया. इसके बाद आरोपी ने युवती को कैद कर 6 महिनों तक उसके साथ रेप किया और इनकार करने पर सिगरेट से भी दागता था.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर की एक युवती को फेसबुक पर बने एक दोस्त पर भरोसा करना भारी पड़ गया. दरअसल, युवती की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से दिल्ली के एक युवक से हुई थी. युवक ने उसे यह झांसा दिया कि वह उसे यहां काम दिला देगा. युवक के झांसे में आकर युवती घर से झूठ बोलकर दिल्ली पहुंच गई. यहां युवक ने युवती को अपने कमरे में 6 महीने तक बंधक बनाकर रखा और बलात्कार किया. यही नहीं, युवक उसे सिगरेट से भी दागता था. प्रताड़ना से त्रस्त युवती ने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क किया. इसके बाद कोतवाली पुलिस ने युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर युवती को उसके कब्जे से मुक्त कराया. पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय एक युवती की पहचान फेसबुक के माध्यम से आदित्य गुप्ता नामक युवक से हुई थी. युवक ने युवती से कहा कि वह दिल्ली में एक कॉल सेंटर में काम करता है, यदि वह यहां आएगी तो उसे भी अच्छा काम दिला देगा. युवक की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर 28 दिसंबर 2020 को युवती घर से निकल गई. उसने घरवालों से कहा कि वह परीक्षा देने जा रही है. इसके बाद बस में बैठकर सीधे दिल्ली पहुंच गई. वहां पहुंचकर युवक से संपर्क किया तो वह लेने आ गया. इसके बाद युवती को वह अपने कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया.
आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






