
फेसबुक को SC से बड़ा झटका, दिल्ली विधानसभा की कमेटी के सामने होना होगा पेश
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सौहार्द समिति के पास ये पूरा अधिकार है कि वह फेसबुक के अधिकारियों को किसी मसले पर समन कर सके.
फेसबुक द्वारा दिल्ली विधानसभा की कमेटी के एक समन के खिलाफ दायर याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सौहार्द समिति के पास ये पूरा अधिकार है कि वह फेसबुक के अधिकारियों को किसी मसले पर समन कर सके. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समिति के पास सवाल करने का अधिकार है, लेकिन वह कोई सज़ा नहीं सुना सकती है. इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विधानसभा की कमेटी द्वारा भेजे गए समन को रद्द करने से इनकार कर दिया है. यानी अब फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट अजित मोहन को दिल्ली विधानसभा की कमेटी के सामने पेश होना है. कमेटी के पास दिल्ली हिंसा में फेसबुक के रोल और उसके प्लेटफॉर्म के किए गए इस्तेमाल को लेकर सवाल करने का अधिकार है, हालांकि कमेटी कोई एक्शन नहीं ले पाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि सोशल मीडिया के पास बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करने की ताकत है, उसमें बॉर्डर को लेकर भी कोई सीमा नहीं है. समाज का बड़ा तबका किसी मैसेज को वेरिफाई करने की हालत में नहीं रहता है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा जो अपील की गई है वह काफी प्री-मेच्योर है, क्योंकि अभी समन के अलावा कोई एक्शन नहीं किया गया है. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि विधानसभा की कमेटी कोई जांच शुरू नहीं कर सकती है. अदालत ने आदेश दिया कि अगर कमेटी अपने अधिकारों से हटकर कोई आदेश देती है तो फेसबुक के अधिकारी किसी भी पेशी से इनकार कर सकते हैं. गौरतलब है कि दिल्ली में साल 2020 में जो हिंसा हुई थी, उसको लेकर दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सौहार्द समिति की ओर से फेसबुक के अधिकारियों को समन भेजा गया था, जिसके खिलाफ फेसबुक ने याचिका दायर की थी.
गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







