
फेमस सर्जन के ट्रेन से गिरने का Video...बेटी को AC कोच में छोड़ने आए थे, नीचे उतरते समय फिसला पैर
AajTak
Agra News: डॉक्टर लाखन सिंह अपनी बेटी को सीट पर अच्छे से बैठाकर कोच से बाहर आने लगे, तभी ट्रेन की गति तेज हो गई. इस दौरान हड़बड़ाहट में डॉक्टर का कोच के फुटरेस्ट से पैर फिसला और संतुलन बिगड़ गया. कुछ ही सेकंड में वह ट्रैक पर जा गिरे, जहां चलती हुई ट्रेन के नीचे आने से सिर उनके धड़ से अलग हो गया.
UP News: आगरा के मशहूर लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर लाखन सिंह गालव के महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से नीचे गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है. दिल दहला देने वाले पौने दो मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि एसी कोच से उतरते समय डॉक्टर का पैर फिसलता है और वह प्लेटफॉर्म से गिरते हुए ट्रेन के नीचे आ जा जाते हैं. वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
आगरा रेलवे स्टेशन का यह पूरा मामला है. रविवार को महाकौशल एक्सप्रेस में अपनी बेटी को बैठाने गए डॉक्टर लाखन सिंह गालव ट्रेन के एसी कोच में चढ़ गए थे. बेटी को सीट पर अच्छे से बैठाकर कोच से बाहर आने लगे, तभी ट्रेन की गति तेज हो गई. इस दौरान हड़बड़ाहट में डॉक्टर का कोच के फुटरेस्ट से पैर फिसला और संतुलन बिगड़ गया. कुछ ही सेकंड में वह ट्रैक पर जा गिरे, जहां चलती हुई ट्रेन के नीचे आने से सिर उनके धड़ से अलग हो गया. देखें Video:-
बेटी को छोड़ने आए थे डॉक्टर गालव डॉक्टर लाखन सिंह गालव रविवार सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर आने वाले महाकौशल एक्सप्रेस में अपनी बेटी को बैठाने आए थे. राजा की मंडी रेलवे स्ट्रेशन पर ट्रेन के आते ही डॉक्टर सामान लेकर एसी कोच में चढ़े. जब तब उतरे, तब तक ट्रेन की चलने लगी. चलती ट्रेन से उतरते वक्त डॉक्टर लाखन सिंह का संतुलन बिगड़ गया. कुछ दूर तक वह कोच के हैंडल को पकड़े घिसटते रहे, लेकिन हाथ छूटते ही वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गए. कुछ ही सेकंड में ट्रैक पर गिर गए. इसी दौरान ट्रेन डॉक्टर के ऊपर से गुजरी चुकी थी.
बिल्लोचपुरा में बेटी ने रोकी ट्रेन उधर, कोच की प्लेटफॉर्म साइड वाली खिड़की में बैठी बेटी ने अपने पिता को गिरते और घिसटते हुए देख लिया था. उसने ट्रेन को रुकवाने के लिए यात्रियों के बीच शोर मचाया, लेकिन तब तक ट्रेन करीब 2 किमी दूर बिल्लोचपुरा पहुंच चुकी थी. बेटी ने बिल्लोचपुरा पर उतरकर बाहर से ट्रैक्सी पकड़ी और फिर वह वापस राजा की मंडी स्टेशन पहुंची. जहां रेलवे ट्रैक पर पड़ी पिता का शव देख वह बिलख पड़ी.
खबर मिलते ही शहर के डॉक्टर पहुंचे स्टेशन हादसे की खबर मिलते ही शहर के तमाम डॉक्टर रेलवे स्टेशन पहुंचे. जहां जीआरपी और आरपीएफ की मदद से लाश के बिखरे टुकड़ों को समेटा गया. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन से पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया. जहां से पैतृक गांव इरादत नगर में में डॉक्टर का अंतिम संस्कार किया गया.
AC कोच में पता नहीं चलती ट्रेन की रफ्तार अक्सर एसी कोच में अपने किसी परिचित को बैठाने के बाद लोग ट्रेन के चलने पर ही उतरते हैं. इसकी वजह यह है कि एसी कोच में हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं देती और गाड़ी की गति का अंदाजा नहीं लग पाता है. इसके विपरीत जनरल कोच और स्लीपर में ट्रेन की रफ्तार का भलीभांति पता चल जाता है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






