
फेक वीडियो मामले में बिहार का YouTuber मनीष कश्यप होगा गिरफ्तार?
AajTak
बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ बिहार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. उन पर आरोप है कि उन्होंने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के खिलाफ हुई कथित हिंसा से जुड़े फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. बता दें कि इससे पहले भी कई आपराधिक मामलों में मनीष कश्यप पर कार्रवाई हो चुकी है.
तमिलनाडु में रहने वाले बिहारी मजदूरों के खिलाफ कथित रूप से हो रहे हमले को लेकर फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में बिहार पुलिस ने यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इसके बाद से उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब मनीष कश्यप के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं. इससे पहले 2019 में भी उन पर दो मामले दर्ज हुए थे. और उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी.
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु में रहने वाले बिहारियों पर हमले हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए गए, जिसके चलते तमिलनाडु में रहने वाले बिहारी मजदूरों के बीच दहशत का माहौल है. मनीष कश्यप ने भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए और दावा किया कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले हो रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने दिया था जांच का निर्देश
इन फर्जी वीडियो को सच मानकर बिहार के मुख्यमंत्री ने भी इस पूरे मामले में हस्तक्षेप किया और मुख्य सचिव और डीजीपी को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया. इस मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद 4 सदस्य टीम तमिलनाडु भेजी गई, जहां पूरे मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि सोशल मीडिया पर जितनी भी खबरें और वीडियो चल रही हैं, वह सभी फर्जी हैं. साथ ही तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के खिलाफ किसी भी प्रकार का हमला नहीं हुआ है.
इस बात का खुलासा होने के बाद बिहार पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जिसमें यूट्यूबर मनीष कश्यप का नाम भी शामिल है. तमिलनाडु से जुड़े फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में जब मनीष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई तो वह भड़क गए और उन्होंने अपना गुस्सा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निकाला.
तेजस्वी यादव पर भड़के मनीष कश्यप

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










