
फुल टैंक में 679 Km...! Honda Elevate खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए कितना देती है 'माइलेज'
AajTak
Honda Elevate को कंपनी दो अलग-अलग पावरट्रेन विकल्प के साथ पेश कर रही है. इसमें कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है. अब होंडा ने इसके माइलेज का खुलासा किया है, बाजार में ये एसयूवी मुख्य रूप से Hyundai Creta और Kia Seltos को टक्कर देगी.
'कितना देती है'...? ये एक ऐसा प्रश्न है जो कि हर कार खरीदार के जेहन में तकरीबन सबसे पहले आता है. कार के माइलेज को लेकर लोगों के बीच कौतुहल कुछ ज्यादा ही रहता है. हाल ही में जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी मिड-साइज एसयूवी Honda Elevate से पर्दा उठाया था अब इसको लॉन्च करने की तैयारी हो रही है. किआ सेल्टॉस और हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही इस एसयूवी के माइलेज का खुलासा हो गया है. कंपनी पहले Elevate की बुकिंग शुरू कर चुकी है और बहुत जल्द ही इसकी कीमतों को भी खुलासा होने वाला है. तो यदि आप भी इस एसयूवी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये ख़बर आपके लिए बहुत जरूरी है.
Honda Elevate को कंपनी दो अलग-अलग पावरट्रेन विकल्प के साथ पेश कर रही है. इसमें कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 121Hp की पावर और 145Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है. इसके अलावा ये इंजन 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ भी आता है. ये वही इंजन है जो कि आपको होंडा सिटी सेडान कार में मिलता है. Honda Elevate कितना देती है?
होंडा ने इस एसयूवी के माइलेज की घोषणा करते हुए बताया है कि, इसका मैनुअल गियरबॉक्स वेरिएंट 15.31 किलोमीटर प्रतिलीटर और CVT वेरिएंट 16.92 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देता है. इस एसयूवी में कंपनी ने 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है, इस लिहाज से फुल टैंक में मैनुअल वेरिएंट 612 किमी तक की दूरी तय कर सकता है, जबकि ऑटोमेटिक वेरिएंट 679 किमी तक की दूरी तय करने में सक्षम होगा. हालांकि ये कंपनी द्वारा क्लेम माइलेज है, जाहिर है कि रियल वर्ल्ड में इसमें भिन्नता संभव होगी.
एसयूवी की साइज:
साइज की बात करें तो एलिवेट का आकार हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस जैसा ही है. इस एसयूवी की लंबाई 4,312 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी और ऊंचाई 1,650 मिमी है, और इसमें 2,650 मिमी का व्हीलबेस दिया गया है. इस SUV की ख़ास बात ये है कि इसमें सेग्मेंट में पहली बार 220 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. जो कि खराब रास्तों पर भी आपको आरामदेह सफर प्रदान करने में मदद करेगा.
वेरिएंट्स और फीचर्स:

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










