
फिल्म में अच्छे रोल दिलाने के नाम पर महिला से रेप, 4 पर FIR
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में फिल्म में अच्छे रोल दिलाने के नाम पर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है. जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.
महाराष्ट्र पुलिस ने एक न्यूज एजेंसी को रविवार को बताया कि फिल्म में अच्छे रोल दिलाने के बहाने 34 वर्षीय महिला के साथ कई मौकों पर बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में एक अन्य महिला, उसके पति और बेटी को भी आरोपी बनाया गया है.
जानकारी के अनुसार इन लोगों पर पीड़िता को धमकाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती है और महाराष्ट्र के ठाणे शहर के माजीवाड़ा इलाके की निवासी है. पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. कपूरबावड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला करीब तीन साल पहले पीड़िता के संपर्क में आई थी और उसने दावा किया था कि फिल्म इंडस्ट्री में ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से उसके संपर्क हैं.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में महिला के साथ दरिंदगी, होटल की छत पर 4 लोगों ने किया गैंगरेप
पीड़िता को बड़ा स्टार बनाने का वादा करने के बाद महिला उसे सिंगापुर ले गई, जहां उसने एक व्यक्ति से उसका परिचय कराया. जिसके बाद व्यक्ति पीड़िता को सिंगापुर में अपने घर ले गया और उसे ड्रिंक ऑफर की. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वहां और मुंबई व अन्य स्थानों के होटलों में अलग-अलग मौकों पर उसके साथ रेप किया.
साथ ही आरोपी महिला ने पीड़िता को उस व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए फिल्माया और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी महिला, उसके पति और उसकी बेटी ने पीड़िता को बार-बार फोन किया. साथ ही उसे धमकाया भी गया.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को उसकी जाति को लेकर भी कमेंट किए. फिलहाल पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को बलात्कार, आपराधिक धमकी और अन्य आरोपों के साथ-साथ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. मामले में जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








