
फिल्मों में एक्शन, कॉमेडी, रोमांस... हर Genre में फिट थे धर्मेंद्र, देखें विशेष
AajTak
50 का दशक दिलीप कुमार और राज कपूर का था. तो 60 का दशक राजेश खन्ना और देव आनंद का था और फिर आया 70 का दशक, जिसने इंडस्ट्री को धर्मेंद्र जैसा सुपरस्टार दिया. पहला ऐसा हीरो जो हर Genre में फिट थे. एक्शन हीरो तो जबरदस्त थे ही रोमैंटिक फिल्मों के भी बादशाह थे. और कॉमेडी टाइमिंग्स तो ऐसी थीं कि बड़े बड़े एक्टर धरम जी के आगे पानी भरते थे. इसीलिए साल 1973 में उन्होंने एक साथ 9 हिट फिल्में दे दीं.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












