
'फिर हम आजादी मांगेंगे...', पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के सामने अलग मुल्क की मांग, पश्तून नेता ने भरी हुंकार
AajTak
पाकिस्तान के लोग अब अपनी आर्मी की कारगुजारियों पर खुलकर बोलने लगे हैं. इतने सालों से बलूचिस्तान और पश्तून बहुल इलाकों में लोगों पर कहर ढाती आई PAK सेना के खिलाफ अब लोगों ने सड़कों पर नारेबाजी शुरू है. पश्तून कम्युनिटी के लोगों ने कहा है कि अगर यही रवैया रहा तो वह पाकिस्तान से आजादी की मांग करेंगे.
पाकिस्तान में एक बार फिर सेना के खिलाफ माहौल बनना शुरू हो गया है. पाक आर्मी के अत्याचारों से परेशान लोगों ने सड़कों पर उतरकर अलग देश की मांग शुरू कर दी है. लोगों का कहना है कि पाकिस्तान में होने वाली सभी आतंकी गतिविधियों के पीछे सेना ही जिम्मेदार है.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सुप्रीम कोर्ट के ठीक सामने शुक्रवार को एक बड़ी रैली हुई. इस रैली का आयोजन पाकिस्तान में रहने वाले पश्तूनों ने किया. रैली में पाकिस्तान की पूर्व मंत्री और इमरान खान की पार्टी की बड़ी नेता रहीं शिरीन मजारी की बेटी इमान जैनब मजारी ने भी सेना पर जमकर निशाना साधा.
PAK आर्मी ही असली आतंकवादी
जैनब मजारी ने रैली में कहा कि पाकिस्तानी में होने वाले आतंकी हमलों के लिए पाक अर्मी ही जिम्मेदार है. वही, असली आतंकवादी हैं. जैनब ने मंच से सेना के खिलाफ 'ये जो दहशतगर्दी है, इसके पीछे वर्दी है' जैसे नारे भी लगवाए. जैनब के अलावा पश्तूनों के बड़े नेता मंजूर पश्तीन ने भी सेना को आड़े हाथों लिया.
तालिबान के पीछे भी सेना का हाथ
रैली में मंजूर पश्तीन ने आर्मी को चुनौती देते हुए पश्तूनों के लिए अलग देश की मांग की. उन्होंने कहा,'पाकिस्तान के नेता आर्मी जनरल्स के गुलाम हैं. पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में हमले कर रहे तालिबान के पीछे भी पाक आर्मी ही है. पश्तूनों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को तुरंत रोका जाना चाहिए. पाकिस्तान की सेना तालिबान को फौरन रोक ले. क्योंकि, अगर हमने अपना काम करना शुरू कर दिया तो हम रुकेंगे नहीं.'

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.










