
फिर धमाल मचाने को तैयार क्रिस गेल, 18 महीने बाद वेस्टइंडीज टीम में वापसी
AajTak
क्रिस गेल की 18 महीने बाद वेस्टइंडीज टीम में वापसी हुई है. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाले तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है.
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचाने को तैयार हैं. क्रिस गेल की 18 महीने बाद वेस्टइंडीज टीम में वापसी हुई है. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाले तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है. Cricket West Indies (CWI) names the West Indies squads for the CG Insurance T20 International Series and CG Insurance One-Day International Series against Sri Lanka. #WIvSL Full Squads details⬇️ https://t.co/8F1UY2fsuI pic.twitter.com/AwxKTQBuKF गेल ने वेस्टइंडीज की तरफ से अपना आखिरी मुकाबला अगस्त 2019 में खेला था. भारत के खिलाफ 14 अगस्त 2019 को खेले गए इस मुकाबले में क्रिस गेल ने 41 गेंदों में 72 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 240 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम 32.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर ली थी. इस मैच में विराट कोहली ने 114 रन बनाए थे.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










