
फिर डराने लगा प्रदूषण! दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ एयर क्वालिटी भी 'गंभीर', जानें मौसम पर अपडेट
AajTak
देश की राजधानी नई दिल्ली में सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिला तो वहीं दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो गया है. अगर आज यानी 13 दिसंबर के न्यूनतम तापमान की बात करें न्यूनतम तापमान 07 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.
देश की राजधानी में सर्दियों का एहसास होने लगा है. कल यानी मंगलवार को नई दिल्ली में 6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सीजन की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई. वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री, सामान्य से दो डिग्री ज्यादा, दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो अभी कोई ताजा पश्चिमी विक्षोभ देखने को नहीं मिल रहा है जिसके कारण दिल्ली का मौसम कुछ इसी प्रकार बना रहेगा.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
आज कैसा है दिल्ली का मौसम आईएमडी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अगले पांच से सात दिनों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव होने की उम्मीद है. आज यानी 13 दिसंबर की बात करें तो नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज सुबह के वक्त मध्यम कोहरा देखने को मिला. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी बुधवार को नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे.
दिल्ली में क्या है प्रदूषण का स्तर आज की बात करें तो सुबह 8 बजे के करीब दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया जा गया है. वहीं, कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में है. दिल्ली के आनंदविहार इलाके में AQI 582 दर्ज किया गया. वहीं, आईटीआई शहादरा में AQI 529 दर्ज किया गया. पंजाबी बाग में AQI 453 दर्ज किया गया. आरके पुरम में AQI 415 दर्ज किया गया. वहीं, मंदिर मार्ग इलाके में AQI 393 दर्ज किया गया.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
नोएडा में AQI आज यानी 13 दिसंबर को नोएजा के सेक्टर 125 में AQI 277 दर्ज किया गया. वहीं, गाजियाबाद की बात करें तो इंदिरापुरम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 254 दर्ज किया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










