
फिर खुलेगा दिशा सालियान केस, SIT जांच के आदेश, आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की भी उठी मांग
AajTak
महाराष्ट्र का दिशा सालियान मर्डर केस फिर से खुलेगा. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिशा केस में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपील की है कि अगर किसी के पास इस केस से जुड़े सबूत हों, तो इसे SIT को दें. दरअसल, बीजेपी और शिंदे गुट के विधायक लगातार इस मामले में SIT जांच की मांग कर रहे थे.
महाराष्ट्र का दिशा सालियान मर्डर केस फिर से खुलेगा. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिशा केस में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपील की है कि अगर किसी के पास इस केस से जुड़े सबूत हों, तो इसे SIT को दें. दरअसल, बीजेपी और शिंदे गुट के विधायक लगातार इस मामले में SIT जांच की मांग कर रहे थे. दिशा सालियान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं. पुलिस के मुताबिक, 8 जून 2020 की रात दिशा सालियान ने बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली थी. वहीं, 14 जून को सुशांत सिंह अपने घर में मृत पाए गए थे. इसके बाद से दोनों की मौत को लेकर तमाम तरह के कयास भी लगाए गए थे.
BJP विधायक की मांग- आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट हो महाराष्ट्र में दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर से गरमा गया है. इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के विधायकों ने इस मुद्दे को उठाया. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और बीजेपी विधायक नितेश राणे ने इस मामले में जांच की मांग की. उन्होंने आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की.
बिहार पुलिस ने जांच में आदित्य ठाकरे का नाम लिया- राणे
भाजपा विधायक नितेश राणे और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक भरत गोगावले ने महाराष्ट्र विधानसभा में सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाया और जांच की मांग की. इसके बाद सदन में खूब हंगामा हुआ. नितेश राणे ने कहा है कि सांसद राहुल शेवाले ने लोकसभा में मांग की कि जो A.U नाम का व्यक्ति है वह आदित्य ठाकरे हैं. उसने रिया चक्रवर्ती को 45 कॉल किए, हम पहले दिन से कह रहे हैं सुशांत सिंह और दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे का नाम है.
उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस ने भी अपने जांच में आदित्य ठाकरे का नाम लिया है, कोर्ट में भी इस बारे में मेंशन हुआ था कि मुख्यमंत्री का बेटा इस मामले में इंवॉल्व था. इतना सब होने के बाद भी सच बाहर आना होगा. जैसे श्रद्धा वॉल्कर मर्डर के बाद आफताब का नार्को करने के बाद सच्चाई बाहर आई, वैसे ही दिशा सालयान और सुशांत हत्या के बाद आदित्य की भी नार्को होना चाहिए. A फॉर आफताब. A फॉर आदित्य ठाकरे की सच्चाई बाहर आएगी.
दिशा सालियान की मां ने उठाए जांच पर सवाल दिशा सालियान के माता-पिता ने आजतक से बात करते हुए कहा कि क्या एसआईटी उनकी बेटी को वापस लाएगी? यह सब क्यों किया जा रहा है. इस केस को मुंबई पुलिस पहले ही बंद कर चुकी है. बहुत सारी जांच पहले ही की जा चुकी है फिर क्यों. हम चैन से जी रहे हैं अब फिर ये सब क्यों हो रहा है. हम सिर्फ एक सवाल पूछना चाहते हैं कि क्या इससे हमारी बेटी वापस आएगी. हमें शांति से रहने दें. हालांकि उन्होंने ऑन रिकॉर्ड कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








