
फिर अडानी से मिले शरद पवार, विपक्षी गठबंधन पर हमलावर BJP बोली- ये सहूलियत की सियासत
AajTak
एनसीपी चीफ शरद पवार और कारोबारी गौतम अडानी की मुलाकात शनिवार 23 सितंबर को अहमदाबाद में हुई थी. मौका था भारत के पहले लैक्टोफेरिन प्लांट के उद्घाटन का, इसके बाद शरद पवार गौतम अडानी के घर और ऑफिस भी गए. यह पहली बार नहीं है कि एनसीपी चीफ शरद पवार, उद्योगपति गौतम अडानी के साथ देखे गए हैं. बल्कि इससे पहले खुद अडानी भी शरद पवार के घर सिल्वर ओक गए थे.
NCP चीफ शरद पवार एक बार फिर उद्योगपति गौतम अडानी के साथ दिखे हैं. वह एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां उद्घाटन समारोह जैसे दिख रहे इस आयोजन में वह अडानी के साथ रिबन काटते दिख रहे हैं. उनकी ये तस्वीर अगले ही पल सोशल मीडिया पर तैरने लगी और सियासत की गली में फिर से कई सवालिया निशान उभर कर आने लगे. ये निशान अभी-अभी बने I.N.D.I.A गठबंधन के साथ जा लगे. अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर शरद पवार बार-बार अडानी से क्यों मिल रहे हैं.
सीएम हिमंता और अमित मालवीय ने उठाए सवाल इस तस्वीर को लेकर अमित मालवीय ने X पर लिखा, 'राहुल गांधी और शरद पवार के बीच दरार इससे अधिक स्पष्ट नहीं हो सकती. I.N.D.I.A. गठबंधन कई मोर्चों पर टूट रहा है. वहीं, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने इस तस्वीर पर सवाल उठाते हुए कहा कि, आखिर राहुल गांधी चुप क्यों हैं, जब शरद पवार बार-बार अडानी से मिलते हैं. उन्होंने कहा कि, जब शरद पवार एक कार्यक्रम में अडानी के साथ देखे गए तो राहुल गांधी और कांग्रेस चुप क्यों हैं? यह सुविधा की राजनीति है, ब्लैकमेलिंग है.'
राहुल गांधी, अडानी को लेकर उठाते रहे हैं सवाल असल में राहुल गांधी, कई बार सीधे तौर पर अडानी और पीएम मोदी के बीच संबंधों को लेकर सवाल उठा चुके हैं, खास तौर पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सामने आने के बाद वह इसे लेकर कई बार बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं, लेकिन शरद पवार कई दफा राहुल गांधी के इन हमलों को हल्का कर चुके हैं. यह पहली बार नहीं है कि एनसीपी चीफ शरद पवार, उद्योगपति गौतम अडानी के साथ देखे गए हैं. बल्कि इससे पहले खुद अडानी भी शरद पवार के घर सिल्वर ओक में जाकर उनसे मुलाकात कर चुके हैं.
अहमदाबाद में हुई थी पवार-अडानी की मुलाकात एनसीपी चीफ शरद पवार और कारोबारी गौतम अडानी की मुलाकात शनिवार 23 सितंबर को अहमदाबाद में हुई थी. मौका था भारत के पहले लैक्टोफेरिन प्लांट के उद्घाटन का, इसके बाद शरद पवार गौतम अडानी के घर और ऑफिस भी गए. शरद पवार ने एक्स पर लिखा, ' गौतम अडानी के साथ गुजरात के वासना, चाचरवाड़ी में भारत के पहले लैक्टोफेरिन प्लांट एक्सिमपॉवर का उद्घाटन करना सौभाग्य की बात थी.' विपक्षी गठबंधन की मुंबई बैठक में आयोजक थे पवार बड़ी बात यह है कि विपक्षी दलों का 'इंडिया' गठबंधन हिंडनबर्ग-अडानी मुद्दे की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की लगातार मांग उठाता रहा है. अडानी और पवार की ये मुलाकात तब और महत्वपूर्ण हो जाती है, जब विपक्षी गठबंधन बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर लोकसभा चुनाव 2024 में उतरने की तैयारी कर रहा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार अडानी की खिलाफत करते रहे हैं. एनसीपी चीफ शरद पवार विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के बड़े नेताओं में से एक हैं और मुंबई में हुई पिछली बैठक के आयोजक भी थे.
यह भी पढ़ेंः बगावत के 43 दिन, अजित पवार से 4 मुलाकातें... आखिर शरद पवार के मन में क्या चल रहा है?
शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर साधा निशाना शरद पवार ने जब अपनी और अडानी की तस्वीरें X पर पोस्ट की बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये तस्वीर, हजार शब्द बोल रही है, लेकिन तब ही जब राहुल गांधी इसे सुनना चाहें. पूनावाला ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







