
फिरोजाबाद में पुलिस के सामने किसान को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, दो महिला कॉन्स्टेबल भी घायल
AajTak
यूपी के फिरोजाबाद में अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर दबंगों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया. इस दौरान एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस किसान की मौत हुई है, उसे नीलामी में जमीन मिली थी, जिस पर कब्जा नहीं मिल पा रहा था.
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जमीन विवाद को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक गांव में मंगलवार शाम कुछ लोगों ने एक 60 वर्षीय किसान पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के दौरान पुलिस भी मौजूद थी. पुलिस टीम जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची थी. घटना में दो महिला कॉन्स्टेबल भी घायल हुई हैं.
जानकारी के अनुसार, यह घटना नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी कल्याण गांव की है. यहां तहसीलदार पुलिस टीम के साथ एक व्यक्ति को नीलामी में मिली जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचे थे. उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस दौरान मौके पर मौजूद दो महिला कॉन्स्टेबल घायल हो गईं.
इस घटना को लेकर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा कि नारखी क्षेत्र के फतहपुरा निवासी जगदीश को साल 2003 में एक नीलामी के दौरान गढ़ी कल्याण में एक जमीन मिली थी. हालांकि, जमीन के कब्जे को लेकर कुछ विवाद था. जगदीश को उस जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा था.
यह भी पढ़ेंः एक गांव, दो घर, 6 हत्याएं... देवरिया हत्याकांड की जड़ में 10 बीघा जमीन, सिर्फ 20 मिनट में हुआ खूनी खेल
जगदीश ने इसकी शिकायत की. इसके बाद मंगलवार को सदर तहसीलदार पुष्कर सिंह पुलिस बल के साथ विवाद सुलझाने और जमीन पर कब्जा दिलाने गांव पहुंचे. इस दौरान दूसरे पक्ष के नेत्रपाल और इंद्रवीर व अन्य कई लोगों ने जगदीश के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










