
फिदायीन हमलावर का कटा सिर मिला, पेशावर ब्लास्ट में अब TTP का यू-टर्न... 100 मौतों से गमगीन PAK
AajTak
पाकिस्तान के पेशावर में हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 100 तक पहुंचने वाली है. इस बीच पुलिस ने धमाके उड़कर शरीर से अलग हो गए फिदायीन हमलावर का सिर बरामद कर लिया है. पुलिस को शक है कि इस ब्लास्ट को अंजाम देने के लिए 10 से 12 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है. इस हमले में अब एक और आतंकी संगठन का नाम सामने आ रहा है.
पाकिस्तान के पेशावर शहर के पुलिस लाइन में स्थित मस्जिद में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या 100 हो गई है. मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने मलबे से कई लोगों के शव निकाले इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 100 तक पहुंच गई है. एजेंसियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा भी हो सकती है. पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में गंभीर रूप से कई घायलों का अभी भी इलाज किया जा रहा है. ब्लास्ट में घायलों की संख्या 221 हो चुकी है. इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है.
इस बीच सुरक्षा एजेंसियों को घटनास्थल से धमाके में उड़ा हुआ एक सिर बरामद हुआ है. जांच एजेंसियों का दावा है कि ये सिर फिदायीन हमलावर का है. जो नमाजियों के साथ अगली ही कतार में खड़ा था. नमाज के दौरान इस शख्स ने खुद का उड़ा लिया था.
धमाके की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ब्लास्ट के बाद मस्जिद की छत धंस गई. और इसके मलबे में कई लोग दब गए.
सोमवार को 1.40 बजे दोपहर हुए इस धमाके के 24 घंटे गुजर चुके हैं. जांच एजेंसियों को अभी भी अहम सुराग की तलाश है,. कैपिटल सिटी के पुलिस ऑफिसर पेशावर मोहम्मद एजाज खान ने बताया कि ये हमला एक आत्मघाती हमला है और हमलावर का कटा हुआ सिर घटनास्थल पर मिला है.
पुलिस को शक है कि हमलावर धमाके से पहले से ही पुलिस लाइन में मौजूद था. शक है कि ये फिदायीन हमलावर एक सरकारी गाड़ी से मस्जिद के अंदर घुसा हो सकता है. खान ने कहा कि ब्लास्ट की सही वजह और नेचर का पता रेस्क्यू ऑपरेशन के खत्म होने के बाद ही चलेगा.
पेशावर के पुलिस प्रमुख मुहम्मद एजाज खान ने कहा कि धमाके के शिकार लोगों में से 90 प्रतिशत से अधिक पुलिसकर्मी थे, जिनमें से 300 से 400 के बीच परिसर की मस्जिद में नमाज के लिए एकत्र हुए थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











