
'फिजिकल रिलेशन बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया प्रेशर', ओडिशा में कश्मीरी शख्स गिरफ्तार
AajTak
ओडिशा पुलिस ने जगतसिंहपुर की रहने वाली युवती की शिकायत पर कश्मीरी युवक को गिरफ्तार किया है. युवती का आरोप है कि युवक ने धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव डाला और मना करने पर उनकी निजी वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले की एक महिला ने एक कश्मीरी युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने उनके निजी पलों का वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी भी दी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को भुवनेश्वर से हिरासत में लिया.
इसके अलावा युवती ने पुलिस को बताया कि साल 2022 में एक ऑनलाइन गेम के जरिए उसकी पहचान समीर मंसूर से हुई, जो बिहार का रहने वाला बताता था और वर्तमान में कश्मीर में रहता है. शुरुआती बातचीत में वह युवक के धर्म से अनजान थी. कुछ समय बाद समीर ने उसे शादी और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया. जब उसने इस बात का विरोध किया तो समीर ने उनके निजी पलों की वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी.
युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव
पीड़िता के वकील संगमित्रा राजगुरु के अनुसार, युवती को समीर के धर्म का पता तब चला जब वह उसे पुरी घुमाने के लिए ओडिशा आया. इस खुलासे के बाद जब महिला ने शादी से इनकार किया, तो समीर ने उसकी निजी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. वकील का कहना है कि समीर ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के परिवार से 5 लाख रुपये भी वसूले.
पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया
युवती ने बताया कि समीर से संपर्क में आने के लगभग छह-सात महीने बाद उसके असली धर्म के बारे में जानकारी मिली. जिसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान रह रही थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी को ट्रेन से फरार होने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया. भुवनेश्वर-कटेक के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसएन मुदुली ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







