
फिंगरप्रिंट क्लोन करके बैंक खाते कर रहे खाली, साइबर ठग ले रहे Aadhaar की मदद
AajTak
Clone Fingerprint Scam: साइबर ठग लोगों को लूटने के लिए अलग-अलग तरीके डेवलप कर रहे हैं. ऐसा ही एक तरीका क्लोन फिंगरप्रिंट का है. इसमें ठग लोगों के फिंगरप्रिंट का क्लोन तैयार करते हैं और उनके आधार नंबर का इस्तेमाल करके, उनके बैंक अकाउंट को खाली कर देते हैं. इसको लेकर पुलिस कुछ लोगों को भी गिरफ्तारी कर चुकी हैं, जिनके पास से ढेरों क्लोन फिंगरप्रिंट बरामद हुए थे.
लोगों के साथ धोखधड़ी करने के लिए साइबर ठग, अलग-अलग और अनोखे तरीके तैयार कर रहे हैं. आज आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें स्कैमर्स फर्जी फिंगप्रिंट तैयार करके भोले-भाले लोगों के बैंक अकाउंट तक को खाली कर देते हैं.
दरअसल, इस साल बिहार पुलिस ने एक स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया. इसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 512 क्लोन फिंगरप्रिंट बरामद किए. इन फेक थंप इंप्रेशन को प्लास्टिक के अंगूठे पर तैयार किया था. स्कैमर्स उन लोगों को शिकार बनाते थे, जो कम पढ़े लिखे हैं और आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (AePS) का यूज़ करते हैं.
ये भी पढ़ेंःआपको भी ठग सकते हैं 'AI वाले फूफा-मामा', ये लोग लुट गए...आप ऐसे बचें
दरअसल, आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (AePS) को साल 2014 में लॉन्च किया था. इस सर्विस का मकसद उन भारतीय लोगों को फायदा पहुंचाना था, जिन लोगों के गांव में या आसपास कोई बैंक की ब्रांच नहीं होती है. वे लोग आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (AePS) सर्विस का फायदा उठा सकते हैं और नजदीकी साइबर कैफे या जन सुविधा केंद्र जाकर रुपये ले सकते हैं.
AePS सिस्टम से रुपये निकालने के लिए व्यक्ति को सिर्फ आधार कार्ड नंबर और बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन का यूज़ करना होता है, जिसमें थंप और Iris Scan शामिल है. इसके बाद वह अपने बैंक अकाउंट से आसानी से रुपये निकाल सकते हैं. इस सिंपल प्रोसेस का इस्तेमाल साइबर ठग भी करते हैं.
ये भी पढ़ेंः Redmi Note 13 Pro+ 5G के सामने आए फीचर्स, मिलेगा 200MP कैमरा, दमदार कैमरा और धांसू प्रोसेसर

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











