
फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस को बड़ा झटका, J-K की इस महिला नेता ने थामा BJP का दामन
AajTak
फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस में एक प्रमुख चेहरा रही शहनाज गनई ने बीजेपी जॉइन कर ली है. दिल्ली में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली. उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने और महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के पीएम मोदी के काण की सराहना भी की.
फारूक अब्दुल्लाह की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी की वरिष्ठ नेता, पूर्व एमएलसी और जम्मू कश्मीर की राजनीति में एक बड़ी महिला चेहरा शहनाज गनई बीजेपी में शामिल हो गई हैं. दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उन्हें बीजेपी में शामिल कराया. शहनाज गनई पुंछ जिले की मंडी तहसील से ताल्लुक रखती हैं और उन्हें स्थानीय राजनीति में प्रमुख चेहरा माना जाता है.
शहनाज गनई नेशनल कॉन्फ्रेंस की तरफ से विधान परिषद की सदस्य थीं. उन्होंने कहा कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला इसलिए किया क्योंकि पार्टी भारत के नागरिकों से किए गए वादों को पूरा करने के प्रति प्रतिबद्ध है. उन्होंने विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय के लिए लंबे समय से पेंडिंग आरक्षण दिए जाने का जिक्र किया.
ये भी पढ़ें: राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की जानकारी देने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण कद और प्रभाव पर जोर दिया. उन्होंने क्षेत्र में पार्टी के भविष्य के बारे में उम्मीद जताई. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी लोग जम्मू कश्मीर में बीजेपी से जुड़ेंगे. उन्होंने जम्मू कश्मीर के चुनाव को लेकर भी बात की, जहां आने वाले समय में चुनाव राए जाएंगे.
जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर भी बोलीं शहनाज गनई
बीजेपी द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, शहनाज गनई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में जो, काम किए हैं, उससे प्रभावित होकर जम्मू कश्मीर की जनता अब भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने को बहुत उत्सुक हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की दिशा निर्देश में मैं काम करते हुए देश के विकास में योगदान करुंगी. उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा-370 और 35-ए को निरस्त किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






