
'फांसी कैसे लगाते हैं?' वाले Youtube वीडियो देखा करता था नाबालिग, किया सुसाइड
AajTak
नागपुर केक्करदरा इलाके में12 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. पता चला कि बच्चा मोबाइल में यूट्यूब पर सुसाइड करने के वीडियो देखता था. फिर उसके घर की छत पर जाकर सुसाइड कर लिया. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने लोगों से बच्चों पर नजर रखने की अपील की है.
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रोंगटे खड़े करने वाली घटना हुई है. यहां 12 साल के नाबालिग ने फांसी के फंदे पर लटक कर सुसाइड कर लिया. बताया गया कि उसने यूट्यूब (Youtube) पर फांसी लगाने का तरीका सीखा था. इसके बाद सुसाइड कर लिया. परिवार के मुताबिक वह दिन भर मोबाइल में बिजी रहता था.
दरअसल, घटना नागपुर के बारा के सक्करदरा इलाके की है. यहां 12 साल का फांसी के फंदे पर लटका गया. बताया गया कि वह अपने मां-बार का इकलौती संतान था. वह दिन भर मोबाइल फोन पर बिजी रहता और यूट्यूब वीडियो देखते रहता था.
गुरुवार शाम को 12 साल का बच्चा घर की छत पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला. परिवार और पड़ोस के लोग तत्काल उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी पुलिस को भी मिली थी.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस को पता चला कि वह दिनभर मोबाइल फोन चलाता रहता था. जब पुलिस ने उसके मोबाइल की सर्च हिस्ट्री देखी तो सब हैरान रह गए.
सुसाइड करने की वीडियो देखा करता था बच्चा
पुलिस के मुताबिक बच्चा दिनभर सुसाइड करने की वीडियो देखा करता था. उसके मोबाइल के यूट्यूब सर्च हिस्ट्री में सुसाइड करने के तरीकों के कई वीडियो मिले हैं. पुलिस के कहना है कि संभवत: बच्चे पर इन्हीं वीडियो का असर हुआ और वह फांसी पर लटक गया और उसकी मौत हो गई.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







