
फवाद खान की 'अबीर गुलाल' पर लगी रोक, पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा एक्शन
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल को भारत में रिलीज की अनुमति नहीं दी जाएगी.
पाक एक्टर फवाद खान स्टारर फिल्म अबीर गुलाल पर पहलगाम के दर्द की गाज गिर गई है. पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल को भारत में रिलीज की अनुमति नहीं दी जाएगी.
बैन हुई फवाद की फिल्म
ये फैसला ऐसे समय पर आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं, खासकर कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद, जिसने देश में रोष और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है. इस बैन को लेकर मंत्रालय की ओर से आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है.
यूट्यूब से हटाया गया गाना
आतंकी हमले के बाद से ही लोगों के जहन में गुस्सा भर गया था. सोशल मीडिया पर लगातार लोग फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे थे. मालूम हो कि फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि मेकर्स ने विरोध की बढ़ती आंच को देखते हुए पहले ही फिल्म की रिलीज को टाल दिया था. लेकिन अब फिल्म को पूरी तरह से बैन किए जाने का फैसला लिया गया है. हाल ही में ए रिचर्स लेन्स एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से फिल्म का रोमांटिक गाना 'ईश्क' भी हटा लिया गया. वहीं चैनल पर मौजूद फिल्म और गाने के टीजर के कमेंट सेक्शन तक को बंद कर दिया गया है.
फवाद ने जताया था दुख

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











