
फल विक्रेता, ट्रांसजेंडर डांसर, साइकल मैकेनिक! पद्म पुरस्कार विजेताओं के बारे में जान गर्व करेंगे आप
AajTak
हमारे देश में अक्सर नायक की पहचान सिनेमा और क्रिकेट खिलाड़ियों तक सीमित कर दी जाती है. इस काम के लिए बड़ी-बड़ी पीआर एजेंसीज और मार्केटिंग कंपनियों की मदद भी ली जाती है और बड़ी सावधानी से सितारों की नाज़ुक छवियों का निर्माण किया जाता है. लेकिन सेलिब्रिटी निर्माण की इस कलाकारी के बीच कुछ ऐसे गुमनाम लोग भी हैं जो सम्मान की चाहत और प्रसिद्ध होने की इच्छा के बगैर बड़ी ख़ामोशी से जन सेवा का काम कर रहे हैं. ये वो लोग हैं जो ज़मीन से जुड़े हैं, बहुत सामान्य से दिखते हैं. लेकिन इन्होंने जो काम किए हैं उनमें असली राष्ट्रवाद की भावना दिखाई देती है. केंद्र सरकार ने इसी भावना का सम्मान करते हुए इन लोगों को पद्म सम्मान के लिए चुना है. ये सही मायने में पद्म सम्मानों की राष्ट्रवादी परंपरा है. इस वीडियो में जानें पद्म पुरस्कार विजेताओं के बारे में.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










