
फर्टिलिटी क्लिनिक में बच्ची के एग बेचती थी मां, बेटी की शिकायत पर तीन गिरफ्तार
AajTak
मामला तमिलनाडु के ईरोड का है. यहां एक महिला ने अपनी 13 साल की बेटी का जबरन 8 बार एग डोनेशन कराया. इतना ही नहीं इस काम में उसके साथ प्रेमी और एक अन्य महिला भी शामिल थी.
तमिलनाडु के ईरोड से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने कुछ पैसों के लिए अपनी 13 साल की बच्ची का जबरन 8 बार एग डोनेशन कराया. मां लड़की को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाती थी, जहां उसका एग डोनेशन कराया जाता था. इसके लिए महिला को पैसे मिलते थे.
पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत 3 लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, इंद्राणी सुधा हॉस्पिटल में दलाल का काम करती थी. वह अपनी बेटी का जबरन एग डोनेशन कराने के लिए हॉस्पिटल ले गई थी. उसने ये सब पैसों के लिए किया. इस दौरान उसके साथ उसका प्रेमी सैयद अली और एक अन्य महिला भी हॉस्पिटल में मौजूद थी.
25000 रुपए के लिए जबरन एग डोनेशन कराया बताया जा रहा है कि इस काम के लिए महिला को अस्पताल की ओर से 25000 रुपए मिले थे. लेकिन मां का अत्याचार यहीं नहीं थमा, उसने अपनी बेटी का 8 बार एग डोनेशन कराया. जब बेटी से अपनी मां का अत्याचार सहन नहीं हुआ, तो उसने सालेम में अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचकर आपबीती बताई.
इसके बाद रिश्तेदारों की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस ने गुरुवार को लड़की की मां समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने लड़की को सरकारी अस्पताल में एडमिट करा दिया है. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है. ताकि इस केस में अस्पताल की भूमिका का पता चल सके. पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से भी मामले में पूछताछ की है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









