
फर्जी वेबसाइट बनाई... फिर ओला स्कूटी की बुकिंग के बहाने 1000 लोगों से करोड़ों ठग लिए, 20 अरेस्ट
AajTak
कुछ भी ऑनलाइन खरीदने से पहले आप सभी बहुत अलर्ट रहे हैं. साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. साइबर ठगों ने ओला की फर्जी वेबसाइट बनाकर उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने वाले 1000 लोगों से करोड़ों की ठगी कर ली. इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटी की बुकिंग के बहाने लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश हुआ है. दरअसल ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी की बुकिंग केवल ऑनलाइन होती है. साइबर ठगों ने इसका फायदा उठाते हुए देशभर के 1000 लोगों के करोड़ो रुपये उठा दिए हैं. आउटर नॉर्थ जिले की साइबर सेल ने कई राज्यों में छापेमारी कर 20 आरोपियों को अरेस्ट करने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक 20 में से 2 आरोपी को कर्नाटक, 4 को तेलंगाना, 3 को झारखंड और 11 बिहार से अरेस्ट किए गए हैं.
दरअसल, कंझावला निवासी गोपाल सिंह ने शिकायत की थी कि ओला इलेक्ट्रिक की बुकिंग के नाम पर उसके साथ 30998 रुपये की धोखाधड़ी हुई है. साइबर सेल के इंस्पेक्टर रमन सिंह की टीम जांच शुरू की तो टेक्निकल सर्विलांस के जरिए उन्हें आरोपियों की लोकेशन बेंगलुरु में मिली. इसके बाद सीडीआर, बैंक अकाउंट डिटेल और केवाईसी के जरिए सुराग जुटाया गया.
बीई तो कोई ओरापी वेब डिजाइनिंग में है डिप्लोमा
पुलिस ने बेंगलुरु पहुंचकर आरोपी वेब डिजाइनर टीवी वैंकटखाला को अरेस्ट कर लिया. आरोपी मैसूर से बीई का छात्र है. पुलिस को उसके पास से 2 लैपटॉप, एक स्मार्ट फोन और दो हार्ड डिस्क बरामद हुआ. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक और आरोपी नागेश को भी पकड़ लिया. नागेश ने ही ओला स्कूटी वेबसाइट की तरह दिखने वाली वेबसाइट को डिजाइन किया था. वह खुद वेबसाइट मैनेज करता था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रमोशन ऐड करता था. नागेश ने ग्राफिक्स और वेब डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया है.
पुलिस ने ऐसे और ठगों को पकड़ा
पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले आई. दोनों ने पूछताछ में मुख्य आरोपी के बारे में बताया. इसके बाद पुलिस ने सरगना और गैंग के दूसरे लोगों की धरपकड़ शुरू की. पुलिस ने आरोपी नागेश से मुख्य आरोपी को कॉल कराया कि वह किसी काम के लिए दिल्ली आया हुआ है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










