
फर्जी लैंड डील्स, 85 करोड़ का गबन और धमकी... मुंबई में लोधा डेवलपर्स का पूर्व निदेशक गिरफ्तार
AajTak
यह गिरफ्तारी NM जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज उस FIR के बाद हुई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि लोधा, उनके बेटे साहिल, और उनके कई सहयोगियों ने सितंबर 2013 से अगस्त 2025 के बीच धोखाधड़ी वाले जमीन सौदों, कम कीमत पर लेनदेन और फर्जी अधिग्रहणों के जरिए कंपनी से 85 करोड़ रुपये से अधिक की रकम गबन की.
मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने बुधवार को लोधा डेवलपर्स लिमिटेड (LDL) के पूर्व निदेशक और कंपनी के सीईओ अभिषेक मंगल प्रभात लोधा के दूर के रिश्तेदार राजेंद्र लोधा को बहु-करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया. उन्हें मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
यह गिरफ्तारी NM जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज उस FIR के बाद हुई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि लोधा, उनके बेटे साहिल, और उनके कई सहयोगियों ने सितंबर 2013 से अगस्त 2025 के बीच धोखाधड़ी वाले जमीन सौदों, कम कीमत पर लेनदेन और फर्जी अधिग्रहणों के जरिए कंपनी से 85 करोड़ रुपये से अधिक की रकम गबन की.
FIR के अनुसार, लोधा ने यह भी धमकी दी थी कि अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो वे सीईओ अभिषेक लोधा को नुकसान पहुंचाएंगे. इस धमकी ने कंपनी के शीर्ष प्रबंधन में तनाव और बढ़ा दिया.
पुलिस का कहना है कि लोधा, जो ठाणे, कल्याण और पनवेल में ज़मीन अधिग्रहण का काम देखते थे, ने अपने पद का दुरुपयोग करके ऐसे लेनदेन किए जिनसे उन्हें और उनके सहयोगियों को फायदा हुआ. यह घोटाला तब उजागर हुआ जब कंपनी की आंतरिक ऑडिट में संदिग्ध सौदे सामने आए. इसके बाद कंपनी ने आंतरिक जांच शुरू की. लोधा ने अपने संपत्ति और निवेश का खुलासा करने से इनकार करने के बाद निदेशक और प्रमोटर पद से इस्तीफ़ा दे दिया.
FIR में दर्ज प्रमुख धोखाधड़ी के मामले-
फर्जी जमीन अधिग्रहण (3.03 करोड़ रुपये): पनवेल की ज़मीन के लिए एमओयू साइन हुआ लेकिन खरीद नहीं हुई. रकम उस फ्लैट में एडजस्ट कर दी गई जो पहले ही विक्रेता ने बुक किया था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








