
फर्जी बिल, फेक कंपनियां और सरकार को लगाया 30 हजार करोड़ का चूना... 16 राज्यों में पकड़ा गया GST फ्रॉड
AajTak
दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस को 2660 फर्जी GST फर्म तैयार किए जाने की जानकारी मिली. जिसमें बिना माल का डिलीवरी किए फर्जी बिल तैयार कर जीएसटी रिफंड करा लिया जाता था. इसी तरह से मामले पूरे देश से आ रहे हैं. जिसके बाद सरकार ने दो महीने के लिए जीएसटी अभियान चला रखा है.
देश में सेवा एंव वस्तु कर (GST) को लागू हुए करीब 6 साल हो चुके हैं. सरकार लगातार सिस्टम को दुरुस्त करने में लगी है, ताकि टैक्स चोरी को रोका जा सके. इस बीच पिछले कुछ महीने से लगातार जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) 1.50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो रहा है. लेकिन हर महीने देश के किसी-न-किसी कोने से टैक्स चोरी मामला सामने आ रहे हैं. शातिर लोग तरह-तरह से टैक्स चोरी के हथकंडे अपना रहे हैं. हालिया दिनों में जीएसटी फ्रॉड (GST Fraud) के कुछ ऐसे मामले आए हैं. जिससे सिस्टम के कान खड़े हो गए हैं.
कानपुर में GST स्कैम का खुलासा
ताजा मामला कानपुर का है, जहां पिछले हफ्ते GST और इनकम टैक्स (Income Tax) की बड़ी चोरी का खुलासा हुआ. काम कबाड़ी का था, लेकिन उसकी आड़ में करोड़ों की टैक्स चोरी को अंजाम दिया जा रहा था. आरोपी स्क्रैप डीलर, बैटरी डीलर और अन्य व्यापारियों को फर्जी बिल सप्लाई करता था. इन फर्जी बिलों में वह जिन लोगों से सामान की खरीद दिखाता था, वह और कोई नहीं बल्कि रिक्शेवाले और कबाड़ उठाने वाले जैसे गरीब तबके के लोग थे. जिसके बाद फर्जी आईटीसी क्लेम और जीएसटी में रिबेट भी लेते थे. आरोपी ने करीब 250 करोड़ से ज्यादा के ट्रांजैक्शन कर डाले और सरकार को टैक्स में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया.
नोएडा में 5 साल से चल रहा था खेल
इससे पहले जून महीने के पहले हफ्ते में दिल्ली से सटे नोएडा फर्जी फर्म तैयार कर GST का हेरफेर किया जा रहा था. खुलासा हुआ कि गलत तरीके से GST नंबर तैयार कर बिना माल की डिलीवरी किए फर्जी बिल तैयार कर लेते थे. इसके बाद जीएसटी रिफंड लेकर सरकार के राजस्व को हजारों करोड़ का नुकसान पहुंचा रहे थे. ये गिरोह पिछले 5 सालों से संगठित रूप से इस तरह की फर्जी फर्म तैयार कर गड़बड़ी कर रहा था. गिरोह की 2 टीमें काम करती थीं. पहली टीम फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल वगैरह का उपयोग कर फर्जी फर्म GST नंबर तैयार करती थी. वहीं दूसरी टीम फर्जी फर्म जीएसटी नंबर से पहले टीम से खरीद-फरोख्त कर फर्जी बिल तैयार कर जीएसटी रिफंड आईटीसी इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करती थी. इस तरह से ये लोग हजारों करोड़ के राजस्व का चूना लगा रहे थे.
पुलिस को 2660 फर्जी GST फर्म तैयार किए जाने की जानकारी मिली. जिसमें बिना माल का डिलीवरी किए फर्जी बिल तैयार कर जीएसटी रिफंड करा लिया जाता था. एक फर्जी फर्म से एक महीने में 2-3 करोड़ रुपये का फर्जी बिल उपयोग किया जाता था. इस तरह से करीब 10 हजार करोड़ के हेरफेर की बात सामने आई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










