
फर्जी पैन-आधार बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे थे रोहिंग्या, जम्मू में पनाह देने वालों पर भी एक्शन
AajTak
किश्तवाड़ और पुंछ जिलों के बाद, फर्जी सरकारी कार्ड हासिल करने वाले रोहिंग्याओं पर कार्रवाई जारी है. इस बार जम्मू जिले में रोहिंग्याओं के मददगारों पर कार्रवाई की गई है.
जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्याओं को पनाह देने वालों पर एक्शन लिया जा रहा है. उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है जो दूसरे देशों के नागरिकों और रोहिंग्याओं को शरण देने और सरकारी लाभ दिलाने में मदद कर रहे हैं. इन मामलों में जम्मू-कश्मीर के कई पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज की गई है.
किश्तवाड़ और पुंछ जिलों के बाद, फर्जी सरकारी कार्ड हासिल करने वाले रोहिंग्याओं पर कार्रवाई जारी है. इस बार जम्मू जिले में रोहिंग्याओं के मददगारों पर कार्रवाई की गई है.
म्यांमार का रहने वाला एक रोहिंग्या मुस्लिम साल 2013 से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रह रहा था. उसने साल 2013 में स्थानीय महिला से शादी भी कर ली. इसके साथ ही उसने अपने ससुर और अन्य दो लोगों के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया.
UP में अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या गिरफ्तार, ATS का 6 जिलों में बड़ा एक्शन
इस मामले में आईपीसी की कई धाराओं के तहत पुंछ जिले के गुरसाय पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई. जांच के दौरान 30 नवंबर को आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी शख्स के ससुर और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है.
जम्मू जिले में जिन जगहों पर गैर नागरिकों को ठहराया जाता है, वहां मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी ली गई. इस दौरान अवैध रूप से भारतीय दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










