
फर्जी पुलिस, CBI का डर और WhatsApp कॉल... दिल्ली में 1.75 करोड़ की ठगी के आरोपी की जमानत खारिज
AajTak
व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर पुलिस की वर्दी में आरोपी, स्क्रीन पर सुप्रीम कोर्ट का फर्जी आदेश और फोन पर धमकियां... दिल्ली के एक शख्स से इस डिजिटल जालसाजी में 1.75 करोड़ रुपए ठग लिए गए. जब आरोपी ने अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई, तो दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया.
दिल्ली हाई कोर्ट ने साइबर ठगी के एक आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. उसने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए पुलिस अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से 1.75 करोड़ रुपए ठग लिए. ठगी का तरीका इतना हाईटेक और सुनियोजित था कि आरोपी ने वीडियो कॉल पर सुप्रीम कोर्ट के फर्जी आदेश और सीबीआई के दस्तावेज तक दिखा दिए. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है.
न्यायमूर्ति अमित महाजन ने 25 सितंबर को पारित अपने आदेश में कहा कि ये मामला साइबर क्राइम के गंभीर आरोपों से जुड़ा है. इसमें भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए हाई टेक उपकरणों और मनोवैज्ञानिक दबाव का इस्तेमाल किया गया. कोर्ट ने कहा, "ऐसे साइबर ठगी से जुड़े अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं. तकनीक का जो वरदान हमें मिला है, वो आज अपराधियों के हाथों में लगकर विनाश का औजार बन गया है."
न्यायाधीश ने कहा कि इस तरह के मामलों में जांच एजेंसियों को कई तकनीकी स्तरों से गुजरना पड़ता है. कॉल डेटा, डिजिटल सिम लोकेशन, और फर्जी पहचान के जाल से निकलना आसान नहीं होता. कोर्ट ने कहा कि अपराध के दौरान आवेदक के पास मौजूद सिम कार्ड के विश्लेषण से यह साफ हुआ कि वो शिकायतकर्ता के साथ बातचीत कर रहा था. इस पूरे अपराध को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था.
उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी का काम कठिन है. उन्हें निष्पक्ष जांच के लिए पूरा अवसर मिलना चाहिए. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तारी से पहले जमानत देना जांच को कमजोर कर सकता है. कोर्ट ने साफ कहा, "यह नहीं कहा जा सकता कि जांच आवेदक को परेशान करने के लिए की जा रही है. प्रथम दृष्टया यह मामला ठोस साक्ष्यों पर आधारित है, इसलिए अग्रिम जमानत याचिका खारिज की जाती है."
शिकायत के मुताबिक, 6 मई 2024 को एक व्यक्ति का फोन आया. उस व्यक्ति ने खुद को मुंबई के तिलक नगर पुलिस स्टेशन का पुलिस अधिकारी बताया. उसने दावा किया कि शिकायतकर्ता के आधार कार्ड से एक सिम कार्ड खरीदा गया है, जिसका दुरुपयोग अश्लील संदेश भेजने के लिए किया जा रहा है. शिकायतकर्ता के जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल से संबंध की बात कही गई. उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए गए.
आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने सहयोग नहीं किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. कुछ ही देर बाद आरोपी ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल की, जिसमें वो पुलिस वर्दी में नजर आया. उसने पीछे पुलिस स्टेशन जैसा सेटअप दिखाया और दस्तावेज भेजे. उन दस्तावेजों पर सुप्रीम कोर्ट और सीबीआई की फर्जी मुहरें लगी थीं. उसने दावा किया कि ये सरकारी आदेश हैं. शिकायतकर्ता को तुरंत बैंक डिटेल और आईडी देनी होगी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







