
फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचते थे प्री एक्टीवेटेड सिम कार्ड, रैकेट का इनामी गुर्गा गिरफ्तार
AajTak
यूपी एसटीएफ टीम ने इस रैकेट के पकड़े गए सदस्यों से लंबी पूछताछ की थी. तब इस बात का खुलासा हुआ था कि आरोपियों में से एक खास आरोपी संदीप पांडे फरार है. उसकी गिरफ्तारी पर यूपी एसटीएफ ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था. उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी.
यूपी एसटीएफ ने प्रयागराज के नवाबगंज से 25,000 के इनामी संदीप पांडे और सिम कार्ड विक्रेता नौफील को गिरफ्तार किया है. इससे पहले एसटीएफ ने 15 मई को चित्रकूट के राजापुर इलाके से फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए प्री-एक्टीवेटेड सिम बेचने वाले गैंग के सदस्यों को पकड़ा था.
यूपी एसटीएफ टीम ने इस रैकेट के पकड़े गए सदस्यों से लंबी पूछताछ की थी. तब इस बात का खुलासा हुआ था कि आरोपियों में से एक खास आरोपी संदीप पांडे फरार है. उसकी गिरफ्तारी पर यूपी एसटीएफ ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था. उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी.
एसटीएफ की मेहनत रंग लाई. गुरुवार को संदीप पांडे प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जब वह प्रीएक्टीवेटेड सिम बेचने वाले रैकेट में शामिल नौफिल के साथ उसके ठिकाने पर मौजूद था. पूछताछ में पता चला कि नौफील प्रयागराज में ही मार्शल मोबाइल के नाम से दुकान चलाता है. उसने अग्रहरि कम्युनिकेशन के नाम से वीआई की डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले रखी थी.
वो कंपनी के अफसरों के साथ मिलकर सिम खरीदने आए खरीदार का आईडी प्रूफ और वेरीफिकेशन दो बार करवाता था और एक साथ दो सिम एक्टिवेट कर लेता था, एक सिम ग्राहक को देता था और दूसरा सिम अपने पास रख लेता था. फिर 200 से 300 सिम इकट्ठा होने के बाद एक साथ एक्टीवेटेड सिम खरीदारों को बेच देता था.
एसटीएफ के मुताबिक, पकड़े गए संदीप के जरिए ही नौफ़ील प्री एक्टीवेटेड सिम बेच रहा था. यूपी एसटीएफ को शक है कि बीते 3 सालों में यह गैंग फर्जी दस्तावेजों से अब तक 10,000 से ज्यादा एक्टिवेट किए गए सिम लोगों को बेचे जा चुका है. जिसकी वजह से साइबर अपराध और अन्य अपराध हो रहे हैं.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








