
फर्जी आधार कार्ड पर फाइव-स्टार होटल में ठहरता था सचिन वाजे, दमन से वॉल्वो कार बरामद
AajTak
महाराष्ट्र एटीएस ने दमन से एक वोल्वो कार बरामद की है, जिसका संबंध सचिन वाजे से बताया जा रहा है. मनसुख हिरेन केस में महाराष्ट्र एटीएस की जांच जारी है.
एंटीलिया मामले से जुड़े मनसुख हिरेन हत्या केस में महाराष्ट्र ATS को नया सबूत मिला है. मंगलवार को ATS को दमन में एक गाड़ी मिली है. जानकारी के मुताबिक, इस गाड़ी का इस्तेमाल महाराष्ट्र पुलिस के अफसर सचिन वाजे ने किया था. इतना ही नहीं, सचिन वाजे को लेकर एक और जानकारी आई है जिसके मुताबिक वह फाइव स्टार होटल में फर्जी आधार कार्ड दिखाकर रुका हुआ था. दमन से मिली है वोल्वो कार सूत्रों की मानें, तो दमन से जो वॉल्वो कार मिली है उसकी तलाश एनआईए की टीम भी कर रही थी. ऐसे में अब इस गाड़ी को जब्त कर लिया गया है, साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी गई है. आपको बता दें कि एंटीलिया के सामने जो कार बरामद हुई थी, उसके कुछ दिन बाद ही मनसुख हिरेन का शव भी मिला था. बाद में जांच में पाया गया कि मनसुख हिरेन की हत्या की गई है. इस मामले की जांच महाराष्ट्र एटीएस कर रही है, बीते दिन ही ये जांच मुंबई से गुजरात पहुंची थी. जहां एटीएस की टीम ने कई सिम बरामद किए थे और लोगों से पूछताछ शुरू कर दी थी. दरअसल, इस मामले में पुलिस को सबूत मिला था कि जो संदिग्ध सिम थे, उन्हें अहमदाबाद से खरीदा गया था. यही कारण रहा कि एटीएस की टीम गुजरात पहुंची थी. इस हत्याकांड के आरोप में पकड़े गए दो आरोपियों में से एक ने गुजरात से सिम खरीदने की बात कबूल की थी. सचिन वाजे से जुड़ी एक और जानकारी आई सामने इसके अलावा इस पूरे कांड में एक और जानकारी सामने आई है. सूत्रों की मानें, तो सचिन वाजे मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में फर्जी आधार कार्ड के सहारे ठहरा हुआ था. एनआईए ने अब फर्जी आधार कार्ड को जब्त कर लिया है.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







