
फरीदाबाद मॉड्यूल में कानपुर से डॉक्टर आरिफ हिरासत में, मकान मालिक ने क्या बताया?
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट और फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल की जांच के दौरान एजेंसियों को कानपुर के कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहे डॉ. आरिफ तक पहुंच मिली है. एटीएस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. डॉ. आरिफ उस मकान में किराए से रहते थे, जिसके मकान मालिक ने उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है. देखिए.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











