
फरीदाबाद अंडरपास में डूबी SUV में हुई थी दो बैंककर्मियों की मौत, न्यायिक जांच के आदेश
AajTak
यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ, जब पुन्यश्रय शर्मा (48) और विराज (26) गुरुग्राम से अपने ग्रेटर फरीदाबाद स्थित घर लौट रहे थे. पुलिस के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण अंडरपास में पानी भर गया था और वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को चेतावनी दी जा रही थी कि अंडरपास में प्रवेश न करें.
फरीदाबाद के पुराने रेलवे अंडरपास में बाढ़ के कारण फंसे दो बैंक कर्मचारियों की मौत के मामले में न्यायिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं. यह हादसा तब हुआ जब दोनों बैंककर्मी अपनी SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन) में फंस गए और डूबकर उनकी मौत हो गई. यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी. एनआईटी फरीदाबाद के डीसीपी कुलदीप सिंह ने कहा, "यह एक बड़ा हादसा था. इस पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है. अगर लापरवाही सामने आती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसे हादसे न हों."
यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ, जब पुन्यश्रय शर्मा (48) और विराज (26) गुरुग्राम से अपने ग्रेटर फरीदाबाद स्थित घर लौट रहे थे. पुलिस के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण अंडरपास में पानी भर गया था और वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को चेतावनी दी जा रही थी कि अंडरपास में प्रवेश न करें. पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11:50 बजे एक XUV 700 अंडरपास में दाखिल हो गई. बताया जा रहा है कि उन्हें अंडरपास में घुसने से रोका गया था, अंडरपास में जाते ही गाड़ी गहरे पानी में फंस गई, और देखते ही देखते पानी अंदर भरने लगा.
पुलिस सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया, "अंडरपास में पानी भर जाने के कारण वहां बैरिकेड्स लगाए गए थे. SUV में सवार लोगों को पुलिसकर्मियों ने दूसरे रास्ते से जाने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने बैरिकेड्स हटाकर अंडरपास से गुजरने की कोशिश की. गाड़ी के दरवाजे पानी में फंस गए और दोनों की डूबने से मौत हो गई." राहगीरों ने काफी प्रयासों के बाद दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला. हालांकि, विराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुन्यश्रय शर्मा को बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा के मुख्य सचिव के निर्देश पर इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं. इस जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) आनंद शर्मा को सौंपी गई है, जिन्होंने अपनी जांच शुरू कर दी है. विराज के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है.
मृतकों के एक सहयोगी अर्जुन सिंह ने बताया कि "विराज और शर्मा बैंक से रात में निकले थे. विराज गाड़ी चला रहा था और वह दिल्ली-एनसीआर में नया था. शायद उसे पता नहीं था कि जिस रास्ते से वे जा रहे थे, वहां पानी भरा हुआ था." इस हादसे को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए पूरी जांच का आश्वासन दिया है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







