
फरीदाबादः कोर्ट में निकिता तोमर हत्याकांड की सुनवाई पूरी, कल आएगा फैसला
AajTak
26 अक्टूबर 2020 को हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता तोमर की कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या की गई थी. आरोप है कि तौसीफ नामक युवक ने उसे गोली मारी थी. उसके साथ रेहान नामक एक लड़का और मौजूद था.
फरीदाबाद के चर्चित निकिता तोमर हत्याकांड केस में अदालत की सुनवाई पूरी हो गई है. अब बुधवार यानी 24 मार्च को अदालत इस मामले में फैसला सुनाएगी. अदालत तय करेगी कि निकिता तोमर की हत्या में गिरफ्तार आरोपी तौसीफ, रेहान और अजरुद्दीन दोषी हैं या नहीं. दरअसल, 26 अक्टूबर 2020 को हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता तोमर की कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या की गई थी. आरोप है कि तौसीफ नामक युवक ने उसे गोली मारी थी. उसके साथ रेहान नामक एक लड़का और मौजूद था. जबकि अजरुद्दीन ने तौसीफ को हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार उपलब्ध कराया था. ये था पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, रोजका मेव निवासी तौसीफ नाम का युवक 12वीं कक्षा तक निकिता के साथ पढ़ा था. वह उस पर दोस्ती के लिए दबाव डालता था. आरोपी ने साल 2018 में छात्रा का अपहरण भी किया था, लेकिन बाद में समझौता हो गया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











