
फरवरी में ब्रेजा ने सबको पछाड़ा, ये हैं बेस्ट सेलिंग टॉप-5 सब-कॉम्पैक्ट SUV
AajTak
भारतीय बाजार में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में डिमांड भी खूब है और ग्राहकों के सामने विकल्प भी बहुत हैं. फरवरी-2021 में कुल 54,850 यूनिट्स 4 मीटर से छोटी SUV बिकी है. पिछले कुछ महीनों इस सेगमेंट किआ सोनेट, निसान मैग्नाइट और रेनॉ काइगर की एंट्री से मुकाबला रोचक हो गया है.
भारतीय बाजार में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में डिमांड भी खूब है और ग्राहकों के सामने विकल्प भी बहुत हैं. फरवरी-2021 में कुल 54,850 यूनिट्स 4 मीटर से छोटी SUV बिकी है. पिछले कुछ महीनों इस सेगमेंट किआ सोनेट, निसान मैग्नाइट और रेनॉ काइगर की एंट्री से मुकाबला रोचक हो गया है. मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा बिक्री के मामले में फरवरी में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का नंबर 1 पर कब्जा रहा. फरवरी में देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने ब्रेजा की कुल 11,585 यूनिट सेल की. ब्रेजा की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये से लेकर 11.40 लाख रुपये तक है. फरवरी 2020 में 6866 यूनिट्स की बिक्री हुई. हुंडई वेन्यू फरवरी में बिक्री के मामले में हुंडई की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू (Venue) दूसरे नंबर पर है. पिछले महीने वेन्यू की कुल 11,224 यूनिट बिकी. जबकि फरवरी-2020 में 10321 यूनिट्स बिकी थी. कीमत की बात करें तो इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 6.75 लाख रुपये से 11.11 लाख रुपये के बीच है. ये दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन के साथ आती है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












