
प्लांट किए 15 डमी IED, स्पॉट हुए 10... कितनी अलर्ट है दिल्ली पुलिस?
AajTak
दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्पेशल सेल ने डमी आईईडी प्लांट किए थे. प्लांट किए गए 15 में से 10 आईईडी ही स्पॉट किए जा सके. पुलिसकर्मियों को ये जानकारी दी गई थी डमी आईईडी प्लांट किए जा रहे हैं, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि इन्हें कहां प्लांट किया जा रहा है.
दिल्ली में आतंकी घटनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कई अलर्ट पर काम कर रही है. दिल्ली पुलिस आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस कितनी तैयार है, इसका भी टेस्ट हो रहा है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से सतर्कता की जांच के लिए भीड़ वाली जगहों पर डमी आईईडी प्लांट की जा रही है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे ये पता लगाया जा सके सुरक्षाकर्मी और लोकल पुलिस आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए कितनी तैयार है, कितनी सतर्क है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 12 जून को भीड़ वाले इलाकों में 15 डमी आईईडी प्लांट किए थे जिनमें से 10 ही स्पॉट किए जा सके.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मियों को डमी आईईडी लगाए जाने की जानकारी थी. हालांकि, पुलिसकर्मियों को इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि ये आईईडी कहां लगाए जा रहे हैं. ऐसा इसलिए किया गया ताकि सभी सतर्क रहें. दिल्ली पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में कई ऐसे संगठन हैं, जिनपर लगातार नजर रखी जा रही है.
गौरतलब है कि हाल के दिनों में भी दिल्ली पुलिस को इस तरह का अलर्ट मिला था कि अलकायदा भीड़ वाले इलाकों में बम प्लांट कर सकता है. इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से सड़कों पर लगातार विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं. भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजार, मॉल जहां लोग ज्यादा आते-जाते हैं, आतंकी उन्हें टारगेट कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस इस तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी का दावा कर रही है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









