
प्रोटीन शेक पीने के बाद किया वर्कआउट, गाजियाबाद में जिम ट्रेनर की मौत, चेंजिंग रूम में मिला शव
AajTak
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित फिटनेस वन जिम में 26 वर्षीय ट्रेनर गणेश शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बीते सोमवार रात वर्कआउट के बाद चेंजिंग रूम में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया. लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित फिटनेस वन जिम में 26 वर्षीय ट्रेनर गणेश शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बीते सोमवार रात वर्कआउट के बाद चेंजिंग रूम में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया. सूचना मिलते ही जिम मालिक सहित अन्य लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई. मृतक का विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, मृतक गणेश शर्मा ने वर्कआउट शुरू करने से पहले प्रोटीन शेक लिया था. इसके बाद उन्होंने करीब 90 मिनट तक एक्सरसाइज किया, फिर चेंजिंग रूम में चले गए. जिम के एक अन्य ट्रेनर के अनुसार जब काफी देर तक गणेश बाहर नहीं निकले, तो उन्होंने पास के दूसरे चेंजिंग रूप से अंदर झांक कर देखा. गणेश चेंजिंग रूप में जमीन पर बेसुध पड़े हुए थे. इसके बाद जिम में मौजूद एक कर्मचारी ने चेंजिंग के अंदर कूद कर अंदर से बंद दरवाजा खोला. बेसुध गणेश को अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने गणेश को मृत घोषित कर दिया. मृतक युवक अपने परिवार के इकलौते सहारा थे. उनके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी. उनकी मां पार्वती देवी (47) अकेली रह गई हैं. इस मामले में स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर के वजन के हिसाब से ही प्रोटीन लेना चाहिए. जरूरत से ज्यादा प्रोटीन किडनी और हार्ट पर असर डाल सकता है. कुछ प्रोटीन पाउडर में कैफीन और स्टेरॉयड होते हैं, जो हार्टबीट और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकते हैं. लगातार 90 मिनट से अधिक वर्कआउट करने से भी बचना चाहिए.
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि एनर्जी ड्रिंक की जगह नींबू पानी और नारियल पानी लेना चाहिए. हार्टबीट और ब्लड प्रेशर सामान्य न लगे तो वर्कआउट रोक देना चाहिए. फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि प्रोटीन शेक, अत्यधिक वर्कआउट या अन्य किसी कारण से गणेश की मौत हुई है. पुलिस जांच और विसरा रिपोर्ट के बाद ही मामले में स्थिति और मौत की असल वजह ज्यादा स्पष्ट हो पाएगी. जिम में हुई इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग जिम ट्रेनर की मौत की वजह जानना चाह रहे हैं.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







